Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Under-19 महिला क्रिकेट टीम में प्रयागराज की तनु, रिया और फलक का चयन

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 21 Sep 2021 03:12 PM (IST)

    प्रयागराज की तनु केसरवानी फलक नाज और रिया सिंह का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन महिला विंग की सचिव बोलीं कि अब वह दिन दूर नहीं जब प्रयागराज मंडल की महिला खिलाड़ियों के नाम से संगम नगरी को भी पहचाना जाएगा।

    Hero Image
    प्रयागराज की तनु, रिया और फलक का चयन का चयन यूपी अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। कहते हैं कि सालों के तप के बाद नाम होता है। प्रसिद्ध मिलती है। गौरवगान होता है। इन बातों को प्रयागराज की तीन बेटियों ने आकार दे दिया है। बस इतनी ख्याति के साथ प्रयागराज का डंका बजने का इंतजार रहेगा। इससे पहले भी प्रयागराज के कई खिलाड़ी धर्म नगरी का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर कर चुके हैं। इस बार महिला शक्ति की चर्चा है। सबकी निगाहें अब इन पर टिकी हैं। जानें इन तीन क्रिकेट की महिला खिलाडि़यों की विशेषताएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज की तीनों खिलाडि़यों से है उम्‍मीद

    प्रयागराज के तीन ओलिंपियन देश-दुनिया में नाम कर चुके हैं। हाकी खिलाड़ी सुजीत कुमार व दानिश मुजतबा और शटलर अभिन्न श्याम गुप्ता। इसके अलावा संगम नगरी के मोहम्मद कैफ, ज्योति यादव, आशीष विष्टन जैदी जैसे क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय से लेकर राष्ट्रीय फलत पर प्रयागराज का नाम रोशन कर चुके हैं। अब बेटियां धमाल करने को तैयार हैं। प्रयागराज की तनु केसरवानी, फलक नाज और रिया सिंह का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। अब इनसे प्रयागराज के लोगों को उनसे ढेरों उम्मीदे हैं।

    जानें इन खिलाडि़याें की प्रतिभा

    कटघर मोहल्‍ले के पास रहने वाली फलक नाज काटजू इंटर कालेज में 10वीं की छात्रा हैं। उन्होंने अपने कालेज में चलने वाली काटजू गर्ल्स क्रिकेट अकादमी से क्रिकेट की बारीकियां सीखी। कोच अजय सिंह ने उनकी प्रतिभा काे निखारा, जिसके कारण वह आज अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं। तनु केसरवानी भी काटजू गर्ल्स क्रिकेट अकादमी की खिलाड़ी हैं। 2008 में उनके पिता का निधन हो गया था। उसके बाद भी तनु ने अपने जोश और जब्बे को कम नहीं होने दिया। आज अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया है।

    विकेट कीपर हैं रिया सिंह

    महिला टीम की हिस्सा बनी रिया सिंह मूलरूप से प्रतापगढ़ के बढ़नी गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह प्रधान हैं। रिया को बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक था। परिवार ने भी इसमें साथ दिया। रिया विकेट कीपर के रूप में टीम का अहम हिस्सा रहती हैं। तीनों खिलाड़ी यूपी टीम के साथ राजकोट पहुंच गई हैं। 28 सितंबर को यूपी का पहला मुकाबला विदर्भ से होना है।

    इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव बालीं

    इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन महिला विंग की सचिव डा. जूली ओझा का कहना है कि अब वह दिन दूर नहीं है, जब प्रयागराज मंडल की महिला खिलाड़ियों के नाम से संगम नगरी को भी पहचाना जाएगा। इसकी धमाकेदार शुरुआत तनु केसरवानी, फलक नाज और रिया सिंह के रूप में हुई है। इसे महिला क्रिकेटों का हौसला बढ़ेगा।