Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Crime news Prayagraj : हमले और तोड़फोड़ के आरोप में सैदाबाद ब्लॉक प्रमुख को पुलिस ने पकड़ा तो भड़क उठे समर्थक

    By Ankur TripathiEdited By:
    Updated: Mon, 21 Dec 2020 10:38 PM (IST)

    सोमवार रात पुलिस जब ब्लॉक प्रमुख को पकडऩे के लिए पहुंची तो समर्थकों ने हंगामा कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ब्लॉक प्रमुख को थाने ले जाकर पूछताछ करती रही और समर्थक डटे रहे। एसपी गंगापार और सीओ ब्लॉक प्रमुख से देर रात तक पूछताछ करते रहे।

    Hero Image
    सोमवार रात पुलिस जब ब्लॉक प्रमुख को पकडऩे के लिए पहुंची तो समर्थकों ने हंगामा कर दिया।

    प्रयागराज, जेएनएन। रविवार को हुए विवाद के मामले में हंडिया पुलिस ने सैदाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रमोद त्रिपाठी समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार रात पुलिस जब ब्लॉक प्रमुख को पकडऩे के लिए पहुंची तो समर्थकों ने हंगामा कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस किसी तरह ब्लॉक प्रमुख को अपने साथ थाने ले जाकर पूछताछ करती रही और समर्थक डटे रहे। एसपी गंगापार और सीओ ब्लॉक प्रमुख से घटना के संबंध में देर रात तक पूछताछ करते रहे। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा कायम किया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंटरनेट मीडिया पर शुरू हुआ था झगड़ा 

    पुलिस के मुताबिक, सैदाबाद निवासी योगेंद्र शुक्ला उर्फ डब्बू और बजहा मिश्रान गांव के सैदाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रमोद त्रिपाठी के बीच इंटरनेट मीडिया पर तकरार शुरू हुई थी। धीरे-धीरे मामला तूल पकडऩे लगा। रविवार को दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला और लूटपाट का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। डब्बू ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार शाम वह अपने घर पर बैठे थे। तभी प्रमोद त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, अनिमेष त्रिपाठी, विभव त्रिपाठी, रिषभ त्रिपाठी समेत कई लोग उनके घर पर आ गए। दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज की। विरोध पर फायङ्क्षरग करते हुए गाड़ी में तोडफ़ोड़ की और उसमें रखे 13 हजार रुपये लूट लिए। जबकि प्रमोद त्रिपाठी पक्ष से विभव त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि रविवार शाम वह बाजार में घरेलू समान खरीद रहे थे। तभी डब्बू शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, अंकित शुक्ला, आदर्श त्रिपाठी, नितिन शुक्ला, प्रेम मिश्रा, लक्की शुक्ला समेत कई अन्य ने डब्बू के ललकारने पर हमला किया। गले से चने और जेब में रखे पैसे छीन लिए। डब्बू ने असलहा तानकर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सोमवार रात पुलिस गांव पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख को पकड़ लिया। इससे नाराज तमाम समर्थक पुलिस का पीछा करते हुए थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। 

    चौकी इंचार्ज ने भी कराया केस 

    हाईवे जाम करने के आरोप में चौकी इंचार्ज सैदाबाद की तहरीर पर पुलिस ने डब्बू शुक्ला, आदर्श त्रिपाठी, अंतिम शुक्ला, प्रेमशंकर मिश्रा, नितिन मिश्रा, श्यामकृष्ण मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, ङ्क्षटकल शुक्ला, विमलेश मिश्रा, अखिलेश मिश्रा व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। एसएसआइ हंडिया राकेश ङ्क्षसह ने बताया कि मामले में दोनों तरफ से मुकदमा लिखा गया है। 

    एसपी गंगापार का है कहना 

    ब्लॉक प्रमुख से पूछताछ की जा रही है। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। नियमानुसार ही कार्रवाई की जाएगी। 

    - धवल जायसवाल, एसपी गंगापार 

    comedy show banner
    comedy show banner