Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आसमान में अद्भुत नजारा, गोल रेम्बो से घिरा दिखा सूरज; मंदिरों और घरों में बजने लगे शंख

    By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
    Updated: Fri, 28 Apr 2023 01:53 PM (IST)

    सूरज के चारो ओर इंद्रधनुषी गोला लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। कई जगहों पर लोगों ने इसे असामान्य खगोलीय घटना बताते हुए कैमरे में कैद भी किया। कुछ जानकारों का कहना है कि ऐसे दृश्य बारिश के मौसम में दिखाई देते है।

    Hero Image
    सूर्य की इस अलौकिक आकृति को देखकर लोग हैरान रह गए।

     जागरण संवाददाता, प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज के आसमान में शुक्रवार को एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। सूरज एक गोल रेम्बों में घिरा दिखाई दिया। सूर्य की इस अलौकिक आकृति को देखकर लोग हैरान रह गए। चाक चौराहों पर चर्चाएं तेज होने लगी। इसी बीच मंदिरों और घरों में शंख ध्वनि भी सुनाई देने लगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूरज के चारो ओर इंद्रधनुषी गोला लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। कई जगहों पर लोगों ने इसे असामान्य खगोलीय घटना बताते हुए कैमरे में कैद भी किया। कुछ जानकारों का कहना है कि ऐसे दृश्य बारिश के मौसम में दिखाई देते है, जब सूरज के आसपाल बादल होते हैं। हालांकि खगोलीय वैज्ञानिकों की तरफ से इस पर टिप्पणी आना बाकी है।

    यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के नजारे देख लोग हैरान रह गए हैं। इससे पहले लखनऊ में रात के नजारे में ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली आकृति दिखी थी। जब चंद्रमा के नीचे एक तारा नजर आया था, जोकि देखने में ऐसा मालूम पड़ रहा था कि मानों चांद की पूछ निकल आई हो। लोगों ने इस सोशल मीडिया पर खूब साझा किया था।