Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना, भागलपुर, इस्लामपुर और जयनगर के लिए विशेष ट्रेनें

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 16 Nov 2020 08:50 PM (IST)

    जागरण संवाददाता प्रयागराज छठ पर्व मनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने त्योहार विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है।

    पटना, भागलपुर, इस्लामपुर और जयनगर के लिए विशेष ट्रेनें

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज : छठ पर्व मनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने त्योहार विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। 04492 नई दिल्ली-इस्लामपुर त्योहार विशेष गाड़ी 17 नवंबर को नई दिल्ली से रात 08:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 05:05 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी जबकि इस्लामपुर 2:45 बजे पहुंचेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वापसी में 04491 नंबर से यही विशेष ट्रेन इस्लामपुर से 18 नवंबर को शाम 03:30 बजे चलकर रात 12:52 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी, जबकि सुबह 11:50 नई दिल्ली पहुंचेगी। 04496 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर 17 नवंबर को आनंद विहार से शाम 04:55 बजे चलेगी। रात 00:14 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 04495 भागलपुर-आनंद विहार 18 नवंबर को भागलपुर से दोपहर 01:30 बजे चलेगी। रात 00:39 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

    04002 आनंद विहार टर्मिनल-पटना विशेष गाड़ी 17 व 18 नवंबर को आनंद विहार से रात 09:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 05:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 04001 पटना-आनंद विहार विशेष गाड़ी 18 व 19 नवंबर को पटना से दोपहर 02:30 बजे चलेगी। रात 08:55 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 04016 नई दिल्ली-जयनगर त्योहार विशेष गाड़ी 17 नवंबर को नई दिल्ली से रात 11:55 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 08:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 04015 जयनगर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 19 नवंबर को जय नगर से 00:35 बजे चलेगी। दोपहर 12:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 04018 आनंद विहार -भागलपुर विशेष गाड़ी 17 नवंबर को रात 10:30 बजे आनंद विहार से चलेगी। सुबह 08:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट बाद भागलपुर के लिए रवाना होगी। 04017 भागलपुर-आनंद विहार विशेष गाड़ी 18 नवंबर को भागलपुर से रात 11:00 बजे चलेगी। सुबह 10:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहरने के बाद रवाना होगी।