फुटबाल कोच इंद्रनील घोष की एक और खास उपलब्धि, चेतन चौहान राष्ट्रीय अवार्ड 2022 से हुए सम्मानित
Sports News फुटबाल कोच इंद्रनील घोष की उपलब्धियों के पिटारे में एक और तमगा जुड़ गया है। और यह तमगा बेहद खास भी है जो प्रयागराज वासियों के लिए गर्व की बात है। उभरते फुटबाल कोच इंद्रनील घोष को चेतन चौहान राष्ट्रीय अवार्ड 202 से सम्मान्नित किया गया है।

प्रयागराज, जेएनएन। नार्दन फुटबॉल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष की उपलब्धियों के पिटारे में एक और तमगा जुड़ गया है। और यह तमगा बेहद खास भी है जो प्रयागराज वासियों के लिए गर्व की बात है। उभरते फुटबाल कोच इंद्रनील घोष को चेतन चौहान राष्ट्रीय अवार्ड 202 से सम्मान्नित किया गया है। यह सम्मान समारोह आज 14 अगस्त (रविवार) को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया, रफ़ी मार्ग में आयोजित हुआ जिसमें खेल जगत की नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं।
सभी अवार्ड विजेताओं को मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान (अर्जुन अवार्डी) मदन लाल, चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान, चेतन के बड़े भाई सुरेश सिंह चौहान और रोहन जेटली ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।
चेतन चौहान की याद में शुरू किया गया सम्मान समारोह
यह सम्मान समारोह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी चेतन चौहान राजीव गांधी खेल रत्न आवर्ड विजेता (1984) जो उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री भी रहे थे कि पुण्यतिथि पर 2021 से चेतन चौहान राष्ट्रीय अवार्ड के नाम से स्पोर्ट्स प्रमोशन आर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंडिया ने शुरू किया। यह अवार्ड ऐसी खेल प्रतिभाओं (खिलाड़ी और कोच) को दिया जाता है जिन्होंने किसी न किसी पायदान पर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है।
प्रयागराज वासियों ने दी बधाई और शुभकामनाएं
सम्मान समारोह में इंद्रनील घोष के माता-पिता मीरा जयंत कुमार घोष, पत्नी पिंकी घोष, पुत्री नित्या घोष भी शामिल रहीं। इंद्रनील की इस उपलब्धि पर नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के सभी खिलाड़ियों, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक तिवारी, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, एजीयूपी के फुटबॉल प्रशिक्षक संजय भट्टाचार्य, नॉर्दन सेंट्रल रेलवे से केएम भद्रा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।