विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलाहाबाद में राखी बांधकर शौचालय की मांग करेंगी बहनें

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 06 Aug 2017 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 07 Aug 2017 12:41 PM (IST)

इलाहाबाद जिला प्रशासन ने गंगा किनारे बसे 122 ग्राम पंचायतों और प्रत्येक विकास खंडों में 5000 राखियां भेजने की तैयारी ...और पढ़ें

इलाहाबाद में राखी बांधकर शौचालय की मांग करेंगी बहनें
इलाहाबाद में राखी बांधकर शौचालय की मांग करेंगी बहनें

इलाहाबाद (जेएनएन)। संगमनगरी इलाहाबाद में इस बार पचास से भी अधिक बहनों का रक्षाबंधन कुछ खास होगा। इस बार जिला प्रशासन ने एक पहल की है। पहल का उद्देश्य यह है कि बहनें अपने भाइयों की कलाई में यह स्वच्छता बंधन राखियां बांधकर घर में शौचालय बनवाने का उपहार मांग सकें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को अनूठे तरीके से आगे बढ़ाने की कवायद के तहत इलाहाबाद जिला प्रशासन ने गंगा किनारे बसे 122 ग्राम पंचायतों और प्रत्येक विकास खंडों में 5000 राखियां भेजने की तैयारी की है। जिलाधिकारी संजय कुमार ने कैंप कार्यालय में स्वच्छता बंधन राखी का शुभारंभ किया। जिसके तहत गंगा के किनारे बसे 122 ग्राम पंचायतों और प्रत्येक विकास खंडों में 5000 राखियां भेजी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: म्यांमार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंधवाई राखी, फिर बौद्ध स्तूप में बजाया घंटा

संजय कुमार के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य यह है कि बहनें अपने भाइयों की कलाई में यह स्वच्छता बंधन राखियां बांधकर घर में शौचालय बनवाने का उपहार मांग सकें। घर में शौचालय बनने से स्वच्छता और सुरक्षा दोनों ही सुनिश्चित हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: राखी खरीदने आई छात्रा से एसपी ऑफिस के पास छेडख़ानी, पकड़ा गया आरोपी

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 31 दिसंबर, 2017 तक विशेष अभियान चलाकर इस जिले को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़ें: बिजली चोरों के पोस्टर चौराहों पर लगवा दो : श्रीकांत शर्मा