विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिजली चोरों के पोस्टर चौराहों पर लगवा दो : श्रीकांत शर्मा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 06 Aug 2017 03:46 PM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2017 03:47 PM (IST)

ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने सर्किट हाउस में आज विद्युत विभाग के अधिकारियों को काफी सख्त निर्देश भी दिया। उन्होंने ...और पढ़ें

बिजली चोरों के पोस्टर चौराहों पर लगवा दो : श्रीकांत शर्मा
बिजली चोरों के पोस्टर चौराहों पर लगवा दो : श्रीकांत शर्मा

अलीगढ़ (जेएनएन)। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा आज तालानगरी में अपनी पूरी फार्म में थे। ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने सर्किट हाउस में आज विद्युत विभाग के अधिकारियों को काफी सख्त निर्देश भी दिया। 

उन्होंने साफ कहा कि जिले में एक लाख रूपये के बकायेदार को चिन्हित करें। जिन फीडर पर अधिक बकायेदार हों, उन्हें भी करें चिन्हित। उन्होंने बिजली चोरी पर पूरी तरह रोक लगाने पर जोर देते हुए कहा कि बिजली चोरों के पोस्टर चौराहों पर लगा दो।