यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राखी खरीदने आई छात्रा से एसपी ऑफिस के पास छेडख़ानी, पकड़ा गया आरोपी
बरेली में आज अपने भाई के लिए राखी खरीदने आई छात्रा से एसपी सिटी ऑफिस के सामने छेडख़ानी की गई। ...और पढ़ें

बरेली (जेएनएन)। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आज बरेली में एक बहन के साथ छेडख़ानी गई है। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने शोहदे को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
बरेली में आज अपने भाई के लिए राखी खरीदने आई छात्रा से एसपी सिटी ऑफिस के सामने छेडख़ानी की गई। सीबीगंज की यह छात्रा सहेली के साथ रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए सिविल लाइंस आई थी। उसी दौरान बिहारीपुर का एक युवक एसपी सिटी ऑफिस के सामने ही उसके साथ छेडख़ानी करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। महिला दरोगा ने शोहदे को बीच सड़क पीटा। इसके बाद कॉलर पकड़ कर उसको कोतवाली ले गईं।
