Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shab-E-Barat 2022: पुरखों की कब्र पर आज रात चढ़ेंगे फूल, मुस्लिम समुदाय करेंगे चरागा

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 18 Mar 2022 11:52 AM (IST)

    Shab-E-Barat 2022 प्रयागराज शहर के चकिया बड़ी करबला कब्रिस्तान छोटी करबला तकिया कब्रिस्तान अकेलवा आम दरियाबाद कब्रिस्तान काला डांड़ा रसूलपूर रोशनबाग स ...और पढ़ें

    Hero Image
    Shab-E-Barat 2022 शब-ए-बरात पर आज मुस्लिम समुदाय के लोग पूर्वजों की कब्रों पर चरागा करेंगे।

    प्रयाजागरण संवाददाता, प्रयागराज। माहे शाबान की चौदह तारीख पर शुक्रवार की रात मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान रोशन होंगे। शब-ए-बरात पर मुस्लिम समुदाय के लोग अपने पूर्वजों की कब्र पर फूल चढ़ाकर अगरबत्ती व मोमबत्ती जलाकर चरागा करेंगे। कब्र पर दुआ करते हुए अपनी गलती के लिए माफी मांगेंगे। यह सिलसिला देर रात तक चलेगा। इसको लेकर कब्रिस्तानों में सफाई करके कब्र ठीक कराई गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब्रिस्‍तानों में शब-ए-बरात की तैयारी

    प्रयागराज शहर के चकिया बड़ी करबला कब्रिस्तान, छोटी करबला, तकिया कब्रिस्तान, अकेलवा आम, दरियाबाद कब्रिस्तान, काला डांड़ा, रसूलपूर, रोशनबाग सहित समस्त छोटे-बड़े कब्रिस्तानों में शब-ए-बरात की तैयारी की गई।

    जश्‍न की महफिल कल सजेगी

    उम्मुल बनीन सोसाइटी के महासचिव सै. मो. अस्करी के अनुसार शनिवार को शिया समुदाय के बारहवें इमाम मेहंदी आखिरुज्जमा की यौमे विलादत पर जश्न की महफिल भी सजाई जाएगी। घरों मे लजीज व मीठे पकवान बनाए जाएंगे। कुछ लोग रोजा भी रखेंगे।

    रंग बंद होने के बाद नमाज पढ़ने की अपील

    होली का पर्व आज शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इससे दिन में रंग खेला जाएगा। आज ही जुमे की भी नमाज है। इसे देखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों से रंग बंद होने के बाद मस्जिदों में नमाज पढऩे की अपील की गई है। इसके लिए मस्जिदों ने नमाज का समय बदला है। करबला कमेटी के पूर्व सदस्य शाहिद अब्बास रिजवी ने कहा कि होली के पर्व पर आपसी भाईचारा कायम रखने लिए सावधानी बरती जाए। अधिकतर लोग पास की मस्जिदों में नमाज पढ़ें।