Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव : सीनियर एडवोकेट अमरेन्द्र नाथ सिंह बने अध्यक्ष

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Fri, 28 Feb 2020 12:36 AM (IST)

    इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अमरेन्द्र नाथ सिंह की जीत हुई है। मतगणना के छठें दिन गुरुवार को चारों अहम पदों का परिणाम घोषित हुआ है।

    इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव : सीनियर एडवोकेट अमरेन्द्र नाथ सिंह बने अध्यक्ष

    प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष अमरेंद्रनाथ सिंह चुने गए हैं। प्रभाशंकर मिश्र महासचिव, जमील अहमद आजमी वरिष्ठ उपाध्यक्ष व दुर्गेश चंद्र तिवारी को कोषाध्यक्ष पद पर जीत मिली है। मतगणना के छठें दिन गुरुवार को चारों अहम पदों का परिणाम घोषित हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्रनाथ ने हाई कोर्ट बार का चुनाव पहली बार लड़ा था। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधाकांत ओझा को 209 वोटों से पराजित किया है। वहीं प्रभाशंकर को 705 वोटों से जीत हासिल हुई है वे दूसरी बार महासचिव बने हैं। जमील अहमद आजमी को पांचवें और दुर्गेश तिवारी को छठवें प्रयास में सफलता मिली है।

    एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में गुरुवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद की मतगणना पूरी हो गई है। इसमें जमील अहमद आजमी को 486 व दुर्गेश चंद्र तिवारी को 1588 वोटों से जीत मिली है। मुख्य चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी के अनुसार मतगणना में एल्डर कमेटी के सदस्य एनसी राजवंशी, टीपी सिंह, वीके सिंह व वीपी श्रीवास्तव, अरुण कुमार मिश्र, सोम नारायण मिश्र, प्राणेशदत्त त्रिपाठी, राकेश कुमार गुप्ता, शैलेंद्र सिंह राठौर, अश्वनी कुमार ओझा, भानु प्रकाश मिश्र, नरेंद्र सिंह व मिथिलेश कुमार साहू ने सहयोग किया।

    राधाकांत ने लगाया धांधली का आरोप

    अध्यक्ष पद पर दूसरे नंबर पर रहे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद अधिकारिक तौर पर 8531 वोट पडऩे की घोषणा की गई थी। जबकि गिनती पूरी हुई तो 8588 वोट निकले। ऐसे में 57 वोट कहां से आए? यह स्पष्ट नहीं किया गया। राधाकांत ने कहा कि उन्होंने मतदान के पहले ही उसकी प्रक्रिया पर आपत्ति की थी। चुनाव रद करके उसे नए सिरे से कराने के लिए एल्डर कमेटी को अपना प्रत्यावेदन दिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी ने कहा कि मतदान के दौरान वोटों की संख्या बताने में गड़बड़ी हो गई थी। मतदान के दौरान कुल वोट 8591 पड़े थे।

    किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट

    अध्यक्ष

    • अमरेंद्रनाथ सिंह 2265
    • अनिल तिवारी 1496
    • अशोक कुमार सिंह 708
    • बृजेश सहाय 812
    • छोटेलाल पांडेय 802
    • राधाकांत ओझा 2056
    • राम औतार वर्मा 264

    महासचिव

    • अखिलेश कुमार द्विवेदी 81
    • अखिलेश कुमार शर्मा 1442
    • अनुराधा सुंदरम् 322
    • कमलेश कुमार द्विवेदी 196
    • प्रभाशंकर मिश्र 2413
    • संतोष कुमार मिश्र 534
    • सत्यधीर सिंह जादौन 1708
    • सुनीता शर्मा 64
    • विक्रांत पांडेय 1062
    • विनय प्रताप सिंह यादव 597

    वरिष्ठ उपाध्यक्ष

    • आशीष मिश्र 626
    • अमित कुमार 997
    • जयप्रकाश त्रिपाठी 428
    • जमील अहमद आजमी 1797
    • जितेंद्र नारायण राय 226
    • कीर्तिकर पांडेय 209
    • मनोज कुमार मिश्र 1143
    • पीयूष शुक्ल 1246
    • राजेश्वर सिंह 1311
    • विनोद कुमार जायसवाल 332

    कोषाध्यक्ष

    • अजय कुमार मिश्र 1375
    • अरविंद कुमार त्रिवेदी 218
    • बीरेंद्र सिंह पाल 544
    • दुर्गेश चंद्र तिवारी 2963
    • ओमप्रकाश त्रिपाठी 142
    • राजकिशोर सिंह 653
    • रणविजय सिंह 1349
    • शिवप्रसाद यादव 1056