Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्य प्रकाश मालवीय नहीं रहे, संगम पर होगा अंतिम संस्कार

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Sun, 16 Sep 2018 11:20 PM (IST)

    बुजुर्ग कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्य प्रकाश मालवीय का रविवार भोर तीन बजे नई दिल्ली में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से इलाहाबाद लाया गया है।

    Hero Image
    पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्य प्रकाश मालवीय नहीं रहे, संगम पर होगा अंतिम संस्कार

    इलाहाबाद (जेएनएन)। बुजुर्ग कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्य प्रकाश मालवीय का रविवार भोर तीन बजे नई दिल्ली में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से इलाहाबाद लाया गया है। अंतिम यात्रा अल्लापुर स्थित उनके आवास से सोमवार सुबह नौ बजे दारागंज घाट के लिए ले जाई जाएगी। उन्होंने करियर की शुरुआत जिला एवं सत्र न्यायालय में बतौर अधिवक्ता की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1971 के बाद राजनीति में प्रवेश

    बाद में वे राजनीति में आ गए और 1971 में पहला चुनाव लोकनाथ वार्ड से सभासद का लड़ा और जीते। 1972 में इलाहाबाद से मेयर चुने गए। 1974 में सोशलिस्ट पार्टी से शहर दक्षिण से विधायक निर्वाचित हुए। 1977 में जनता पार्टी की सरकार में नगर विकास मंत्री बने। 1984 में व 1990 में जनता दल से राज्यसभा सदस्य बने। 1991 में चंद्रशेखर की सरकार में पेट्रोलियम रसायन व उर्वरक मंत्री बने। वर्ष 2000 में कांग्रेस में शामिल हुए और 2004 में इलाहाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ा पर डॉ. मुरली मनोहर जोशी से हार गए। आपातकाल के दौरान वे 18 महीने तक जेल भी रहे।

    लंबे समय से बीमार थे

    वर्तमान में वे नई दिल्ली में अपनी बेटी के पास रह रहे थे और बीमार थे। उनके पिता रामकिशोर मालवीय सेवा समिति विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य थे। कांग्रेस नेता किशोर वाष्र्णेय ने बताया कि उनके इकलौते पुत्र संजय की 1979 में अल्पायु में ही हरिद्वार में गंगा नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी। पत्नी डॉ. सरोजनी मालवीय बीएचयू में अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर थीं। उनका निधन 2012 में हो गया था।