Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Traffic News: शास्त्री ब्रिज पर आठ अक्तूबर से शुरू होगी मरम्मत, बंद हो जाएगा आवागमन

    By Jagran NewsEdited By: Ankur Tripathi
    Updated: Wed, 05 Oct 2022 03:51 PM (IST)

    Prayagraj News शास्त्री ब्रिज पर प्रयागराज वाराणसी लेन का मरम्मत आठ अक्टूबर से दोबारा शुरू कराया जाएगा। दशहरा मेला और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर मरम्मत कार्य रोक दिया गया। दरअसल इसी मार्ग से शहर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए अंदावा स्थित तालाब में ले जाया जाएगा।

    Hero Image
    दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर शास्त्री ब्रिज पर रोक दिया गया था मरम्मत का कार्य

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। शास्त्री ब्रिज पर प्रयागराज से वाराणसी जाने वाली सड़क का मरम्मत आठ अक्टूबर से फिर शुरू कराया जाएगा। दशहरा मेला और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर मरम्मत कार्य रोक दिया गया है। दरअसल, इसी मार्ग से शहर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए अंदावा स्थित तालाब में ले जाया जा रहा है। पुल पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसीलिए मरम्मत कार्य को कुछ दिनों के लिए बंद कराया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो अक्तूबर से शुरू किया गया था मरम्मत का काम

    शास्त्री पुल पर एक लेन की सड़क का मरम्मत दो अक्टूबर से शुरू कराया गया था। इस दौरान मिलिंग मशीन से एक पैनल के मैजिक स्टर्फ को छील दिया गया था। सोमवार को अगले पैनल की छिलाई होनी थी। रविवार को दिन भर की यातायात में हुई परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने मरम्मत कार्य दशहरा व दुर्गा मूर्तियों के विसर्जन तक के लिए रोक दिया।

    यातायात पुलिस के अधिकारियों ने त्योहार के कारण भीड़ व प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे, इसलिए मरम्मत कार्य बाद में कराने की रिपोर्ट प्रशासन को दी थी, जिस पर डीएम संजय कुमार खत्री ने मरम्मत कार्य को त्योहार तक रोक दिया गया। एडीएम सिटी मदन कुमार ने बताया कि अब आठ अक्टूबर से मरम्मत कार्य शुरू कराने की तैयारी है।

    दो किलोमीटर सड़क को नए सिरे से किया जा रहा तैयार

    शास्त्री पुल का प्रयागराज से वाराणसी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। बड़े-बड़े गड्ढों के चलते वाहन खराब हो जाते थे। पुल की बेयरिंग भी आए दिन खिसक जाती थी। जिससे पुल में बड़ी खराबी आने का अंदेशा था। इसको देखते हुए दो किमी की सड़क को पूरी तरह से बनाने का फैसला लिया। जिसके लिए करीब दो करोड़ रुपये आवंटित किए थे। कार्य रविवार को शुरू हुआ लेकिन त्योहार के चलते लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी, जिससे दिन भर रह-रहकर जाम लग जाता था।