Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj News: दिल्ली से तैयार होगी अलोपीबाग फ्लाइओवर के दोहरीकरण की डिजाइन, महाकुंभ से पहले बनेगा फोरलेन

    By birendra dwivediEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 12:20 PM (IST)

    महाकुंभ-2025 से पूर्व अलोपीबाग फ्लाइओवर की चौड़ाई बढ़ाकर इसे फोर लेन किया जाएगा। चौड़ीकरण के लिए सेतु निगम ने सर्वे कर लिया है। फ्लाइओवर के दोहरीकरण को सेतु निगम दिल्ली के विशेषज्ञों से डिजाइन बनवा रहा है जो एक माह में तैयार हो जाएगी। फिर डीपीआर बनेगा इसी के आधार पर बजट का निर्धारण होगा। कुंभ 2013 में करीब एक किमी के इस फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू हुआ था।

    Hero Image
    दिल्ली से तैयार होगी अलोपीबाग फ्लाइओवर के दोहरीकरण की डिजाइन, महाकुंभ से पहले बनेगा फोरलेन

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज: महाकुंभ-2025 से पूर्व अलोपीबाग फ्लाइओवर की चौड़ाई बढ़ाकर इसे फोर लेन किया जाएगा। चौड़ीकरण के लिए सेतु निगम ने सर्वे कर लिया है। फ्लाइओवर के दोहरीकरण को सेतु निगम दिल्ली के विशेषज्ञों से डिजाइन बनवा रहा है, जो एक माह में तैयार हो जाएगी। फिर डीपीआर बनेगा, इसी के आधार पर बजट का निर्धारण होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुंभ 2013 में करीब एक किमी के इस फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू हुआ था। निर्माण में करीब 36 करोड़ रुपये का बजट खर्च हुआ। दोहरीकरण के लिए 50-60 करोड़ रुपये बजट खर्च होने का अनुमान है। फ्लाईओवर सरदार पटेल सेवा संस्थान के सामने से बांगड़ धर्मशाला के निकट तक बना है। इससे झूंसी से नैनी आवागमन करने वाले वाहनों के लिए सुविधा हो गई और हर्षवर्धन चौराहे पर जाम की समस्या भी लगभग खत्म हो गई।

    महाकुंभ से पहले खत्म हो जाएगी जाम की समस्या

    इधर गीता निकेतन डॉट पुल की तरफ से फ्लाइओवर हर्षवर्धन प्रतिमा के निकट मिलता है। शुरुआत में फ्लाइओवर से आवागमन सुगम हो गया था। हालांकि वाहनों और ट्रैफिक बढ़ने के कारण अक्सर जाम लगता है। महाकुंभ 2025 में फ्लाइओवर पर जाम से लोग न परेशान हों, इसलिए चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।

    सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया-

    फ्लाइओवर की चौड़ाई बढ़ाने के लिए डिजाइन दिल्ली के विशेषज्ञों से बनवाई जा रही है। डिजाइन तैयार होने के बाद चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रयास होगा की महाकुंभ के पूर्व कार्य पूरा हो जाए।