Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj News: विक्टोरिया स्मारक स्थल पर बेस टूटने से गिरी तोप, जिम्मेदार कर रहे अनदेखी

    By amardeep bhattEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Wed, 08 Feb 2023 11:08 PM (IST)

    विक्टोरिया स्मारक स्थल को रमणीय बनाने के लिए चार ताेपें अलग-अलग स्थानों पर रखी हैं। बताया जा रहा है कि इन तोपों से 1857 की क्रांति के दौरान आंदोलनकारि ...और पढ़ें

    Hero Image
    अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद पार्क स्थित विक्टोरिया स्मारक के पास जमीन गिरी अंग्रेजो के जमाने की तोप। जागरण

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता: अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित विक्टोरिया स्मारक के समीप ऐतिहासिक तोप का सीमेंट से बना बेस टूट कर ढह गया। इससे तोप का अगला हिस्सा जमीन पर आ गिरा है। बीते कई दिनों से तोप की यह हालत आजाद पार्क और प्राचीन वस्तुओं को सहेज कर रखने के जिम्मेदारों पर सवाल खड़े कर रही है। बेस की मरम्मत के लिए अब तक उद्यान विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विक्टोरिया स्मारक स्थल को रमणीय बनाने के लिए चार ताेपें अलग-अलग स्थानों पर रखी हैं। बताया जा रहा है कि इन तोपों से 1857 की क्रांति के दौरान आंदोलनकारियों पर गोले बरसाए जाते थे। हालांकि तोप पर लिखा उसके निर्माण का विवरण मिट चुका है। 

    करीब दो सप्ताह पहले इनमें एक तोप का बेस टूट गया। तोप की नाल जमीन पर गिर गई। इस संबंध में उद्यान अधीक्षक उमेश उत्तम ने बताया कि कर्मचारियों से तोप को उठवाने का प्रयास किया गया लेकिन वह काफी भारी है। हाइड्रोलिक मशीन मंगाई जाएगी, उससे तोप को हटाकर सीमेंट का बेस पुन: बनवाया जाएगा।