Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामूहिक हत्‍याकांड व दुष्‍कर्म के अभियुक्‍तों का डीएनए टेस्ट को लिया गया सैंपल, आगरा की प्रयाेगशाला में हाेगी जांच

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 11 May 2022 04:54 PM (IST)

    प्रयागराज में थरवई में एक परिवार के पांच लोगों की हत्‍या व बेटी बहू से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। वहीं फाफामऊ में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर परिवार का कत्ल किया गया था। इन दोनों ही घटनाओं में शामिल सात पकड़े गए हैं। उनका डीएनए टेस्‍ट होगा।

    Hero Image
    प्रयागराज में सामूहिक हत्‍याकांड के अभियुक्‍तों के खून और स्पर्म को जांच के लिए आगरा की लैब भेजा जाएगा।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज में सामूहिक हत्याकांड, दुष्कर्म के आरोपितों का डीएनए टेस्ट कराने के लिए मंगलवार को सैंपल लिया गया। डाक्टर और विशेषज्ञों के टीम ने नैनी जेल में बंद पर पांच और स्वरूपरानी नेहरू असपताल में भर्ती एक अभियुक्त के खून व स्पर्म का नमूना लिया। अब उसे आगरा स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फोरेंसिक लैब) भेजा जाएगा। डीएनए टेस्ट का मिलान होने पर आरोपितों के खिलाफ ठोस साक्ष्य पुलिस को मिल जाएंगे, जिसके आधार पर उन्हें कड़ी सजा दिलाने में मदद मिल सकेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थरवई व फाफामऊ में हुई थी सामूहिक हत्‍या : 22 अप्रैल को थरवई के एक गांव में पशु कारोबारी, उसकी पत्नी, दिव्यांग बेटी, बहू व दो वर्ष की बच्ची की निर्मम हत्या की गई थी। बेटी व बहू से सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया था। इससे पहले नवंबर 2021 में फाफामऊ के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर पूरे परिवार का कत्ल किया गया था। इन दोनों ही घटनाओं में शामिल सात अभियुक्त भीम कुमार गौतम, उसकी पत्नी, उसके बेटे मनु व बिहार के नवल कुमार खरवार, रोहित खरवार, पीपी खरवार और आकाश खरवार को गिरफ्तार किया गया था। तीन अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद नवल का स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य जेल में बंद हैं।

    छह आरोपित अभी भी फरार : पुलिस का दावा है कि वारदात में कुल 13 बदमाश शामिल थे, जिसमें कुछ महिलाएं भी हैं। इनमें से सात की गिरफ्तारी हो पाई है, जबकि छह अभी भी वांछित हैं। उनके पकड़े न जाने से सनसनीखेज वारदात की आशंका बनी हुई है, लेकिन पुलिस और एसओजी की सक्रियता कम हो गई है। अब फरार अभियुक्त कब तक गिरफ्त में होंगे, इस पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है।

    थानाध्यक्ष का नहीं उठता फोन : थरवई में सनसनीखेज वारदात के बाद आम नागरिकों से मदद मांगने वाली पुलिस कर रुख बदल गया है। अब यहां तैनात थानाध्यक्ष फोन नहीं उठाते हैं। मंगलवार को उनके सरकारी नंबर पर कई बार काल किया गया, लेकिन एक भी बार रिसीव नहीं किया। इसको लेकर थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।