'कैच द रेन' से बारिश में पानी से लबालब होंगे तालाब, गांवों में वर्षा जल संचय की होगी व्यवस्था
कैच द रेन अभियान को प्री-मानसून और मानसून अवधि में प्रयागराज में जन आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा। आम जन भी वर्षा ऋतु आने से पहले जल संचय करने के लिए ...और पढ़ें

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। बचपन से हर किसी को यह बताया जाता है कि जल बचाना बहुत जरूरी है और जल ही जीवन का वाक्य हर किसी के जेहन में होता है। हालांकि इसे गांव-गांव में आत्मसात करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में 'कैच द रेन' अभियान चलाया जाएगा। इसके जरिए गांव में वर्षा का पानी संचय करने की व्यवस्था होगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है और ग्राम प्रधान इस अभियान के गांव में प्रमुख होंगे।
प्रशासनिक अधिकारी गांवों का करेंगे निरीक्षण
सभी ग्राम पंचायत में जितने भी तालाब हैं, वह सूखे नहीं रहेंगे। बल्कि बारिश में हर तालाब पानी से लबालब भरा जाएगा। इसके लिए मनरेगा कार्य योजना के तहत भी कई कार्य होंगे और इसमें मजदूरों के अलावा ग्रामीणों की भी मदद ली जाएगी। प्रशासनिक अधिकारी गांवों में निरीक्षण कर इस अभियान का निरीक्षण जमीनी हकीकत भी देखेंगे।
जिले के 1540 ग्राम पंचायत में चलेगा अभियान
जल संरक्षण और जल की महत्ता की तरफ लोगों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास दिलाने और इसके लिए प्रयास करने के लिए कैच द रेन अभियान जिले के सभी 1540 ग्राम पंचायत में चलाया जाएगा। यह अभियान वर्षा जल को संचय करने के लिए शुरू किया गया है। इसमें मानसून आने से पहले वर्षा जल संचय करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की व्यवस्था होगी।
जानें अभियान की विशेषता
इस अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल संचय करने से जुड़े कार्यों को पूरा कराया जाएगा। इसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करने से लेकर गांव में पौधारोपण, तालाबों की सफाई कर गहरा करना और निर्माण आदि करवाए जाएंगे। कैच द रेन कैंपेन को प्री-मानसून और मानसून अवधि में जिले में जन आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा। इसमें सबसे खास यह होगा कि आम जन भी वर्षा ऋतु आने से पहले जल संचय करने के लिए संसाधनों को विकसित करेंगे। इसमें तकनीक का इस्तेमाल कैसे हो, इसके लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी बोले
जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैच द रेन अभियान को चलाने के लिए निर्देश जारी किया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।