Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ramit Sharma IPS: प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रम‍ित शर्मा को पुलिस पदक, उत्कृष्ट सेवा के ल‍िए हुए सम्‍मान‍ित

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 06:41 PM (IST)

    आईपीएस अफसर रमित शर्मा को पिछले साल दिसंबर 2022 में प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के पहले आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके पहले वह 2017 में प्रयागराज के आईजी रेंज के पद पर भी नियुक्त रहे हैं। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के पहले आयुक्त के तौर पर उनके सामने फरवरी में उमेश पाल हत्याकांड के रूप में बड़ी चुनौती सामने आई।

    Hero Image
    प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा को केंद्रीय गृह मंत्रालय से उत्कृष्ट सेवा का पदक प्रदान किया गया।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा को केंद्रीय गृह मंत्रालय से उत्कृष्ट सेवा का पदक प्रदान किया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए बेहतरीन सेवा के लिए यह पदक देकर सम्मानित किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के पहले आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई

    आईपीएस रमित शर्मा को पिछले साल दिसंबर में प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के पहले आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके पहले वह 2017 में प्रयागराज के आईजी रेंज के पद पर भी नियुक्त रहे हैं। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के पहले आयुक्त के तौर पर उनके सामने फरवरी में उमेश पाल हत्याकांड के रूप में बड़ी चुनौती सामने आई।

    देश भर में सुर्खियों में रही इस घटना में रमित शर्मा के नेतृत्व में प्रयागराज पुलिस और एसओजी ने उमेश पाल की हत्या में शामिल रहे माफिया अतीक अहमद के बेटे असद सहित चार अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि सात अन्य को गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस आयुक्त के अलावा प्रयागराज के एडीजी भानु भास्कर को राष्ट्रपति का उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक और आईजी रेंज चंद्रप्रकाश को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

    comedy show banner