Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Allahabad University: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 73 सीटों पर हिंदी में होगी PhD, 2 विषयों के लिए कोई सीट नहीं

    By mritunjay mishraEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 05:55 PM (IST)

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा क्रेट 2022 में कैंपस और कॉलेजों में उपलब्ध सीटों का विषयवार आंकड़ा जारी कर दिया है। सर्वाधिक 73 स ...और पढ़ें

    Hero Image
    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सर्वाधिक 73 सीटों पर हिंदी में होगी पीएचडी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा क्रेट 2022 में कैंपस और कॉलेजों में उपलब्ध सीटों का विषयवार आंकड़ा जारी कर दिया है। सर्वाधिक 73 सीटें हिंदी में हैं। वहीं, कॉलेजों में सबसे ज्यादा 152 सीटों पर पीएचडी सीएमपी डिग्री कॉलेज में होगी। पर्शियन और कृषि वनस्पति विज्ञान में इस बार पीएचडी के लिए कोई सीट नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संघटक कॉलेजों में 46 विषयों में 709 सीटों पर प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें इवि कैंपस में 316, सीएमपी में 152, एडीसी में 30, ईश्वर शरण डिग्री कालेज में 36, एसपीएम में 35, एसएसके में 46 सीटें हैं। 

    इसके अलावा, आर्य कन्या में 24, एचडीसी में 8, जगत तारन में 18, आरटीएमएम में दो और ईसीसी में 42 सीटें पीएचडी के लिए निर्धारित हैं। विषयवार आंकड़ों के अनुसार कृषि रसायन में दो, प्राचीन इतिहास 16, एंथ्रोपालाजी 3, अरबी एक, एटमास्फियरिक एंड ओसियन साइंस दो, व्यवहार एवं संज्ञानात्मक विज्ञान दो, जैव रसायन 8, बायोइनफारमेटिक्स दो, जैव प्रौद्योगिकी पांच, वनस्पति विज्ञान 35, रसायन विज्ञान 57, वाणिज्य एवं बिजनेस प्रबंधन 33, कंप्यूटर साइंस 13, रक्षा एवं रणनीति अध्ययन सात, डिजाइन एंड इनोवेशन इन रूरल टेक्नोलाजी छह, डेवलपमेंट स्टडीज छह, अर्थ एवं प्लेनेटरी साइंस 14, अर्थशासत्र 30, शिक्षाशासत्र, 37, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन छह, अंग्रेजी 54, पर्यावरण विज्ञान एक, फूड एंड न्यूट्रिशन पांच, खाद्य प्रौद्योगिकी पांच, भूगोल 26, हिंदी 73, विधि 25, पदार्थ विज्ञान सात, गणित चार, मध्यकालीन इतिहास 26, संगीत 15, चित्रकला एक, दर्शनशास्त्र, 20, भौतिक विज्ञान 26, राजनीति विज्ञान 29, मनोविज्ञान 23, संस्कृत आठ, समाजशास्त्र 31, सांख्यिकी चार, टेक्सटाइल एंड एपरल डिजाइनिंग एक, थिएटर एंड फिल्म दो, उर्दू चार व जंतु विज्ञान में 30 सीटें हैं।