फ्लो चार्ट और एलगोरिदम पर ध्यान दें, मिलेंगे अच्छे अंक
कम्प्यूटर रोचक विषय है। यह डिवीजन बनाने में भी सहायक साबित हो सकता है। इसे गंभीरता से पढ़ने और तकनीकी पहलुओं पर ध्यान देने की जरूरत है। खासकर फ्लो चार्ट और एलगोरिदम पर कान्सेप्ट क्लियर होना जरूरी है। ऐसा करने पर अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
_21467249_3327.webp)
जासं, प्रयागराज : कम्प्यूटर रोचक विषय है। यह डिवीजन बनाने में भी सहायक साबित हो सकता है। इसे गंभीरता से पढ़ने और तकनीकी पहलुओं पर ध्यान देने की जरूरत है। खासकर फ्लो चार्ट और एलगोरिदम पर कान्सेप्ट क्लियर होना जरूरी है। ऐसा करने पर अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
शिवचरण दास कन्हैयालाल इंटर कॉलेज के शिक्षक विश्वनाथ मिश्र के अनुसार प्रोग्रामिंग से पहले उसका लॉजिक जरूर जान लें। प्रयोग होने वाले फंग्शन व कमांड को भी बारीकी से जान लें। प्रश्नों का उत्तर देते समय यदि पूरे प्रश्न का जवाब न पता हों तो जितना आए उतना ही लिख दें। कापी को खाली बिलकुल न छोड़ें। फ्लोचार्ट, बाइनरी नंबर सहित सैद्धांतिक पाठों को ठीक से समझें। ऑपरेटिंग सिस्टम को भी ठीक तरह से पढ़ें। इस पाठ से लघु उत्तरीय व बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाते हैं। छोटी-छोटी परिभाषाओं को भी ठीक से याद करें। पूछे गए प्रश्नों में जरूरत के अनुसार चित्र भी अनिवार्य रूप से बनाएं। परीक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण पाठ
- सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामिंग भाषाएं, एचटीएमएल प्रोग्रामिंग, ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग, सी ++ प्रोग्रामिंग, डेटाबेस का सिद्धात। परीक्षा से पूर्व ध्यान देने वाले बिंदु
- सॉफ्टवेयर की परिभाषा व प्रकार जानना जरूरी है।
- फ्लो चार्ट का निर्माण व श्चह्यद्गह्वस्त्रश्रष्श्रस्त्रद्ग समझ लें।
- वेब पेज में टेक्स्ट को फार्मेट व हाईलाइट करना, साधारण वेब पेज का निर्माण करना भी महत्वपूर्ण है।
- ऑब्जेक्ट ओरियंटेड प्रोग्रामिंग का परिचय व विशेषताएं, डीबीएमएस व गुण आरडीबीएमएस जान लें।
- प्रोग्रामिंग भाषाएं तथा भाषा अनुवादक जैसे असेंबलर कंपाइलर तथा इंटरप्रेटर से भी प्रश्न पूछे जाते हैं।
- सी प्रोग्रामिंग के अंतर्गत टोकन करैक्टर सेट, डाटा टाइप, कंट्रोल स्टेटमेंट जैसे द्बद्घ तथा द्बद्घ द्गद्यह्यद्ग स्टेटमेंट द्घश्रह्म तथा 2द्धद्बद्यद्ग स्टेटमेंट, क्लास तथा ऑब्जेक्ट
स्क्तरु महत्वपूर्ण है। पाठ्यक्रम से हटाए गए पाठ
- ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार
- लाइनेक्स एवं उनके स्वरूप
- वेब पेज में हाईपरलिंक बनाना कंप्यूटर समस्या समाधान के रूप में प्रोग्रामिंग के विभिन्न चरण
- इन्हेरिटेंस
- द्ग3ष्द्गश्चह्लद्बश्रठ्ठ हैंडलिंग
- प्वाइंटर तथा नॉर्मलाइजेशन इन्हें जरूर पढ़ें
- सॉफ्टवेयर, प्रकार, फ्लो चार्ट का निर्माण, किसी वेबपेज में टैक्स को फॉर्मेट तथा हाईलाइट करना, ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग की विशेषताएं व उनके महत्वपूर्ण भाग, डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के गुण, प्रोग्रामिंग, भाषाएं, भाषा अनुवादक से जरूर प्रश्न पूछे जाते हैं। गुरु मंत्र
- असेंबलर, कंपाइलर तथा इंटरप्रेटर को जरूर पढ़ लें
- सी प्रोग्रामिंग में टोकन करैक्टर सेट, डाटा टाइप, कंट्रोल स्टेटमेंट महत्वपूर्ण है। प्रश्नपत्र का स्वरूप
- एक अंक के पाच बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे।
- एक अंक के पाच अति लघु उत्तरीय प्रश्न भी आएंगे।
- दो अंक के पाच अति लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे
- तीन अंक के पांच लघु उत्तरीय प्रश्न आएंगे।
- पांच अंक के पांच प्रश्न पूछे जाएंगे
- पूरा प्रश्नपत्र 60 अंक का होगा। इस तरह करें तैयारी
- पढ़ाते समय तनावमुक्त रहें।
- खान-पान पर भी ध्यान दें।
- प्रश्न क्रमबद्ध ढंग से हल करें।
- अध्याय को ध्यान से पढ़ें।
- लिखावट पर विशेष ध्यान दें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।