Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रंग दे बसंती, केसरी, बार्डर जैसी देश भक्ति फिल्में दिखाई जाएंगी ट्रेन यात्रियों को, प्रयागराज जंक्शन पर भी देखिए मूवी

    By Ankur TripathiEdited By:
    Updated: Wed, 13 Jul 2022 08:10 AM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस को अद्वितीय बनाने के लिए रेलवे लगातार अनूठे कदम बढ़ा रहा है। 75 स्टेशनों पर मोबाइल वैन ट्रक भेजना प्रयागराज जंक्शन पर बलिदानियों की वी ...और पढ़ें

    Hero Image
    रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को हर दिन देश भक्ति फिल्में दिखाई जाएंगी।

    प्रयागराज, जेएनएन। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में अब रेलवे एक और अनूठी पहल कर रहा है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को हर दिन देश भक्ति फिल्में दिखाई जाएंगी। इससे यात्रियों में देश भक्ति का संचार तो होगा ही स्वतंत्रता दिवस तक स्टेशन परिसर भी देश भक्ति के रंग में रंगे नजर आएंगे। प्रयागराज जंक्शन और छिवकी पर फिल्मों को दिखाने के लिए बड़ी स्क्रीन लगा दी गई है। इसके अलावा कानपुर सेंट्रल व इटावा में भी यात्रियों को इस विशेष पहल का साक्षी बनने का मौका मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 अगस्त तक लगातार दिखाई जाएंगी फिल्में - रेलवे स्टेशन पर बिखरेगा देश भक्ति का रंग

    इस बार स्वतंत्रता दिवस को अद्भुत और अद्वितीय बनाने के लिए रेलवे लगातार अनूठे कदम बढ़ा रहा है। 75 स्टेशनों पर मोबाइल वैन, ट्रक भेजना, प्रयागराज जंक्शन पर बलिदानियों की वीरगाथा के फ्लैक्स लगाना आदि उसी का हिस्सा है। अब जंक्शन पर दो बड़ी स्क्रीनों पर 15 अगस्त तक लगातार फिल्मों का संचालन होगा। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भक्ति फिल्में दिखाई जाएंगी।

    ये फिल्में देखने को मिलेगी रेलवे यात्रियों को

    केसरी, रंग दे बसंती, बार्डर, परमाणु, एलओसी, सरदार पटेल, शहीद, परमवीर चक्र जैसी फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके अलावा क्रांति, पूरब-पश्चिम, शहीद-ए-आजम भगतसिंह, गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस : द फारगाटन हीरो, मंगल पांडे : द राइजिंग, झांसी की रानी, हकीकत समेत कई अन्य फिल्मों को दिखाने पर भी विचार किया जा रहा है। उद्देश्य यही है कि इन फिल्मों के जरिए लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत किया जा सके।