Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Panchayat Chunav Reservation List of Prayagraj: जिले में ब्‍लॉक प्रमुख की 23 में आठ सीटें अनारक्षित

    By Rajneesh MishraEdited By:
    Updated: Wed, 03 Mar 2021 04:20 PM (IST)

    पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी होने का इंतजार बुधवार को पूरा हो गया। दोपहर में सबसे पहले ब्‍लॉक प्रमुख के पदों की आरक्षण सूची जारी की गई। इसके बाद अन्‍य पदों के लिए आरक्षण सूची जारी की गई।

    Hero Image
    प्रयागराज में ग्राम सभावार ग्राम प्रधान पदों की यह है आरक्षण सूची।

     प्रयागराज, जेएनएनप्रयागराज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पदों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई। बुधवार देापहर बाद पंचायत चुनाव के लिए पदों के आरक्षण की सूची जारी हो गई। इसके बाद अब आपत्तियां मांगी जाएंगी। 15 मार्च तक इसकी फाइनल सूची भी जारी हो जाएगी।  जनपद में जिला पंचायत के कुल 84 पद हैं। ग्राम प्रधान के 1540, बीडीसी के 2086 पदों और ग्राम पंचायत सदस्यों के चार हज़ार से अधिक पदों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार दोपहर बाद पूरा हुआ आरक्षण सूची का इंतजार

    पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी होने का इंतजार बुधवार को पूरा हो गया। दोपहर में सबसे पहले ब्‍लॉक प्रमुख के पदों की आरक्षण सूची जारी की गई। इसके बाद अन्‍य पदों के लिए आरक्षण सूची जारी की गई। आरक्षण सूची जारी होने के बाद वहीं कुछ दावेदारों में खुशी थी तो कुछ निराशा थी। जिनकी सीट आरक्षित हो गई है। वे मायूस हैं। पखवाड़े भर पहले से प्रक्रिया शुरू हुई थी।  पंचायतों का आरक्षण 2011 की जनगणना के अनुसार किया गया है।

    जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्‍य रहेगी

    जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा ब्लाक प्रमुख का आरक्षण जिला स्तर पर हुआ है।  जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण तो पहले ही फाइनल हो चुका है। वह सीट इस बार सामान्य रहेगी। अब आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 15 मार्च तक फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।

    ग्राम प्रधान पद के जिले में कुल है 1540 पद

    जिले में ग्राम प्रधान के कुल 1540 पद हैं। जिसके लिए बुधवार दोपहर आरक्षण सूची जारी गई है। ग्राम सभावार ग्राम प्रधान पदों की यह है आरक्षण सूची।

     

     ब्लॉक प्रमुख की सीटों का आरक्षण

    एससी महिला - भगवतपुर और सहसो

    एससी - करछना, शंकरगढ़, सृंगवेरपुर

    ओबीसी महिला - धनुपुर और मऊआइमा

    ओबीसी - कौड़िहार, प्रतापपुर, फूलपुर, सैदाबाद

    महिला - उरुआ, कोरांव, जसरा, मेजा।

    सामान्य - कौंधियारा, चाका, बहादुरपुर, बहरिया, माण्डा, सोरांव, हंडिया, होलागढ़।