Diwali और Chhath पर्व पर इन 9 जोड़ी Special Trains में टिकट बुक कराएं, कन्फर्म सीट मिल जाएगी
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि दादर-बलिया स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार बुधवार एवं शुक्रवार को तीन से 31 अक्टूबर तक चलेगी। दादर से दोपहर सवा दो बजे रवाना होगी अगले दिन शाम 6.50 बजे प्रयागराज व रात 1.45 बजे बलिया पहुंचेगी।
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। दीपावली और छठ पूजा (Diwali and Chhath Festival) पर घर जाने की सोच रहे हैं और आपको किसी भी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही है और इसे लेकर आप परेशान हैं। त्योहारों पर ट्रेन यात्रियों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रेलवे (Railway) ने स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी है। इस खबर के माध्यम से आपको नौ ऐसी स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) के बारे में जानकारी दे रहे, जिनमें आपको सीटें मिल जाएंगी। ये सभी विशेष ट्रेनें हैं जो दीपावली व छठ पूजा के लिए हैं।
त्योहारों पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की : दिवाली व छठ पूजा नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग व आरक्षित टिकट न मिल पाने की परेशानी देखते हुए रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। नौ जोड़ी विशेष ट्रेनें प्रयागराज से होकर गुजरेंगी। इससे वाराणसी, कानपुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, पटना, भागलपुर, अमृतसर, लुधियाना, दादर, बलिया़, गोरखपुर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मालदा टाउन, लोकमान्य तिलक (टर्मिनल) आदि शहरों से भी आने जाने में राहत मिलेगी।
स्पेशल ट्रेन प्रयागराज होकर जाएगी : उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 01025/01026 दादर-बलिया स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को तीन से 31 अक्टूबर तक चलेगी। दादर से दोपहर सवा दो बजे रवाना होगी, अगले दिन शाम 6.50 बजे प्रयागराज व रात 1.45 बजे बलिया पहुंचेगी। वापसी में बलिया से अपराह्न सवा तीन बजे चलेगी, रात 9.35 बजे प्रयागराज व दूसरे दिन भोर में 03.35 बजे दादर पहुंचेगी।
दादर-गोरखुपुर स्पेशल ट्रेन 1 से 30 अक्टूबर तक : 01027/01028 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी दादर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार को एक से 30 अक्टूबर तक चलेगी। दादर से दोपहर सवा दो बजे रवाना होगी, अगले दिन शाम 6.50 बजे प्रयागराज व दूसरे दिन भोर में 02:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से दोपहर सवा दो चलेगी, रात 9.35 बजे प्रयागराज व दूसरे दिन भोर में 03.35 बजे दादर पहुंचेगी।
छत्रपति शिवाजी महाराज (टर्मिनल)-मालदा के लिए विशेष ट्रेन : 01031/01032 छत्रपति शिवाजी महाराज (टर्मिनल)-मालदा टाउन विशेष गाड़ी छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रत्येक सोमवार को सुबह 11.05 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 7.53 बजे प्रयागराज के छिवकी व रात 00.45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में मालदा टाउन दोपहर 12.20 बजे चलेगी, भोर में 2.08 बजे छिवकी व दूसरे दिन भोर में 3.30 बजे छत्रपति शिवाजी पहुंचेगी।
लोकमान्य तिलक (टर्मिनल)-गोरखपुर सुपरफास्ट : लोकमान्य तिलक (टर्मिनल)-गोरखपुर सुपरफास्ट 02105/02106 लोकमान्य तिलक (टर्मिनल)-गोरखपुर सुपरफास्ट लोकमान्य तिलक से प्रत्येक बुधवार को 19 से 26 अक्टूबर तक चलेगी। लोकमान्य से भोर में सवा पांच बजे रवाना होगी, अगले दिन सुबह 8.25 बजे प्रयागराज व शाम 5.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से भोर में तीन बजे रवाना होगी, सुबह 9.55 बजे प्रयागराज व दूसरे दिन दोपहर सवा एक बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।
लोकमान्य तिलक (टर्मिनल)-समस्तीपुर के लिए विशेष ट्रेन : 01043/01044 लोकमान्य तिलक (टर्मिनल)-समस्तीपुर सुपरफास्ट लोकमान्य तिलक से प्रत्येक रविवार व गुरुवार दिनांक 20 से 30 अक्टूबर तक चलेगी। लोकमान्य से दोपहर सवा 12 बजे रवाना होगी, अगले दिन सुबह साढ़े 11 बजे छिवकी व रात सवा नौ बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में समस्तीपुर से रात साढ़े 11 बजे चलेगी, सुबह 8.35 बजे छिवकी व अगले दिन सुबह 7.40 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।
नई दिल्ली से गया के लिए विशेष ट्रेन : 01678/01677 नई दिल्ली–गया त्योहार विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को नई दिल्ली से सुबह 8.10 बजे चलेगी, शाम 5.50 बजे प्रयागराज जंक्शन व रात 12.30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गया से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को 18 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलेगी। गया से सुबह सात बजे चलेगी, दोपहर 12.45 बजे प्रयागराज जंक्शन व रात 11.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार 04066/04065 दिल्ली – पटना स्पेशल ट्रेन दिल्ली से 17, 19, 21, 23, 25, 27 व 29 अक्टूबर को रात 11.10 बजे चलेगी, सुबह 9.05 बजे प्रयागराज जंक्शन व अपराह्न 3.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से 18, 20, 22, 24, 26, 28 व 30 अक्टूबर को 5.45 बजे रवाना होगी, रात 13.05 बजे प्रयागराज व सुबह 10.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
आनंद विहार से भागलपुर के लिए विशेष ट्रेन : 04002/04001 आनंद विहार–भागलपुर विशेष ट्रेन आनंद विहार से 29 सितंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को रात 7.05 बजे रवाना होगी, सुबह 5.05 बजे प्रयागराज व शाम छह बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में भागलपुर से रात 7.45 बजे रवाना होगी, सुबह 8.25 बजे प्रयागराज व शाम 6.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
अमृतसर से पटना के लिए विशेष ट्रेन : 04076/04075 अमृतसर–पटना विशेष ट्रेन अमृतसर से 18, 22 व 26 अक्टूबर को दोपहर 2.50 बजे चलेगी, अगले दिन सुबह 9.05 बजे प्रयागराज, अपराह्न 15.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से शाम 5.45 बजे चलेगी, रात 12.45 बजे प्रयागराज व अगले दिन शाम छह बजे अमृतसर पहुंच जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।