Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कोहरे में ट्रेनों के Cancellation की सूची देखकर ही यात्रा करें, NCR ने कई ट्रेनें निरस्‍त व कई के फेरे घटाए

    By Jagran NewsEdited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 09:17 AM (IST)

    उत्‍तर मध्‍य रेलवे (एनसीआर) के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कोहरे के मौसम को देखते हुए कुछ ट्रेनें निरस्त की गई हैं। कुछ के फेरे में कमी की गई है। वहीं कई ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण भी हुआ है।

    Hero Image
    इंडियन रेलवे: इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें तीन माह तक निरस्त रहेगी। कोहरे में रेलयात्रियों की मुसीबत होगी।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। ठंड की शुरूआत और कोहरे की दस्‍तक शुरू हो गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में रेलयात्रियों का सफर मुश्किल भरा रहेगा। इसका कारण भी है। रेलवे ने कई ट्रेनों को या तो निरस्‍त कर दिया है या उनके फेरे घटा दिए हैं। यह सब व्‍यवस्‍था रेलवे ने सर्दियों के तीन माह के लिए किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूची देखकर ही यात्रा करें : ठंड की दस्तक और कोहरा आने से पहले ही ट्रेनों के निरस्तीकरण का क्रम शुरू हो गया है। रेलवे ने इंटरसिटी समेत कई ट्रेनाें को अगले तीन महीने के लिए निरस्त कर दिया है। इसके अलावा आठ ट्रेनों के फेरे घटा दिए गए हैं। जबकि कई ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। ऐसे में अब यात्री ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूची देखकर ही यात्रा करें अन्यथा उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है।

    एनसीआर की निरस्‍त ट्रेनों की सूची : उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने निरस्त की जाने वाली ट्रेनों की सूची जारी की। इसके तहत 22441/ 22442 चित्रकूट धाम-कानपुर सेंट्रल एक दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक निरस्त रहेगी। 22198/ 22197 झांसी-कोलकाता दो दिसंबर से 24 फरवरी 2023 तक व वापसी में 26 फरवरी तक नहीं चलेगी। इसके अलावा 22453/ 22454 लखनऊ जंक्शन-मेरठ सिटी एक दिसंबर से 28 फरवरी 2023 व वापसी में एक मार्च तक निरस्त रहेगी।

    एनसीआर के सीपीआरओ बोले- कोहरे को देखते हुए कुछ ट्रेनें निरस्‍त की गई है : एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कोहरे के मौसम को देखते हुए कुछ ट्रेनें निरस्त की गई हैं। कुछ की आवृति में कमी व आंशिक निरस्तीकरण भी हुआ है।

    इन ट्रेनों के फेरे घटे, किस दिन नहीं चलेंगी ट्रेनें 

    - 11123 ग्वालियर-बरौनी एक दिसंबर से 27 फरवरी 2023 तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को।

    - 11124 बरौनी-ग्वालियर दो दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को।

    - 12033/12034 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को।

    - 11109/11110 लखनऊ-झांसी तीन दिसंबर से 26फरवरी 23 तक प्रत्येक शनिवार व रविवार को।

    - 12179/121780 झांसी-लखनऊ तीन दिसंबर से26 फरवरी 2023 तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को ।

    ये ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त की गई हैं

    ट्रेन नंबर     कहां से कहां तक                     निरस्त स्थल                   तिथि

    12177     हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस     आगरा कैंट से मथुरा      दो दिसंबर से 24 फरवरी 2023 तक

    12178     मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस     मथुरा से आगरा कैंट     पांच दिसंबर से 27 फरवरी 2023 तक

    12279    झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस   झांसी से ग्वालियर        एक दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक

    12280    नई दिल्ली-झांसी ताज एक्सप्रेस   ग्वालियर से झांसी        एक दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक

    12319    कोलकाता-आगरा कैंट              मथुरा से आगरा कैंट     सात दिसंबर से 22 फरवरी 2023 तक

    12320    आगरा कैंट-कोलकाता             आगरा कैंट से मथुरा     आठ दिसंबर से 23 फरवरी 2023 तक।