विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गजब दिख रही Prayagraj में लापरवाही, सरकारी आंकड़ों से अनुसूचित जाति ही गायब, फूलपुर तहसील का है यह मामला

By Ankur TripathiEdited By:
Published: Sat, 20 Mar 2021 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 12:00 PM (IST)

उमरीमय टटिहरा गांव में सरकारी आंकड़ों से अनुसूचित जाति की संख्या ही शून्य बता दी गई जबकि यहां अनुसूचित जाति ...और पढ़ें

जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी तमाम सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी तमाम सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। फूलपुर तहसील के सहसों विकासखंड में बड़ी लापरवाही सामने आई है। उमरीमय टटिहरा गांव में सरकारी आंकड़ों से अनुसूचित जाति की संख्या ही शून्य बता दी गई, जबकि यहां अनुसूचित जाति के 350 मतदाता हैं। वह हर बार चुनाव में हिस्सा भी लेते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी तमाम सवाल खड़े किए जा रहे हैं।  

उमरीमय टटिहरा गांव का है यह मसला

विकास खंड सहसों के उमरीमय टटिहरा गांव में कुल मतदाता की संख्या 2390 है। इसमें से अनुसूचित जाति की संख्या लगभग 350 है। मतदाता सूची में सभी मतदाताओं का नाम तो है लेकिन जनसंख्या की दृष्टि से उनकी जाति संख्या शून्य दिखाई गई है। अनुसूचित जाति के मतदाताओं में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि 2008 में ग्राम सभा उमरीमय टटिहरा में आरक्षित वर्ग में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटित की गई थी। बावजूद इसके यहां पर सरकारी आंकड़े में अनुसूचित जाति की संख्या शून्य दिखाई गई है। इस संबंध में यहां के मतदाताओं ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से लिखित शिकायत भी की पर सुनवाई नहीं हुई। 2011 की जनगणना के दौरान अनुसूचित जाति के लोगों की गणना की गई थी। उस जनगणना में कई गांव की एससी की आबादी को सामान्य में जोड़ दिया गया है, इसलिए अब होने वाले आरक्षण में उन गड़बडिय़ों का असर दिखेगा। 

डीपीआरओ ने यह कहा

डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने कहा कि आरक्षण के लिए जो भी आंकड़े लिए गए हैं, वह सभी 2011 की जनगणना के अनुसार हैं। उसी आधार पर आरक्षण किया जा रहा है।  

आज जारी हो सकती है आरक्षण सूची

जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत के स्थानों और पदों का आरक्षण व आवंटन का निर्धारण करते हुए शनिवार को अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जा सकता है। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2021 के लिए जनसामान्य के लिए 20 से 22 मार्च तक सूची का प्रकाशन होगा। सूची में 23 मार्च की शाम पांच बजे तक आपत्ति का समय दिया जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।