विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Motilal Nehru National Institute of Technology: प्रयागराज में एमएनएनआइटी की टॉपर छात्रा को 17 लाख पैकेज पर मिली नौकरी

By Brijesh SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 01 Jan 2021 10:58 AM (GMT+05:30)

Motilal Nehru National Institute of Technology संस्थान की टॉपर गरिमा ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के आफर को छोड़ कर एनटीपीसी में ...और पढ़ें

एमएनएनआइटी प्रयागराज की टॉपर छात्रा गरिमा को आकर्षक पैकेज में नौकरी मिली है।
एमएनएनआइटी प्रयागराज की टॉपर छात्रा गरिमा को आकर्षक पैकेज में नौकरी मिली है।

प्रयागराज, जेएनएन। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) के दीक्षा समारोह में चेयरमैन गोल्ड मेडल समेत कुल पांच मेडल हासिल करने वाली गरिमा गोयल प्रयागराज के मीरापुर की रहने वाली हैं। गरिमा बीटेक की सभी नौ ब्रांच की टॉपर रहीं। इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन की गरिमा गोयल को दीक्षांत समारोह में पांच गोल्ड मेडल सहित इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल मिला।

एनटीपीसी में हुआ चयन
संस्थान की टॉपर गरिमा ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के आफर को छोड़ कर एनटीपीसी में 17 लाख के वार्षिक पैकेज पर काम कर रही हैं। गरिमा ने देश हित में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी में सेवा करने को वरीयता दी। गरिमा ने बताया कि उसका चयन गेट में ऑल इंडिया 22 रैंक पाने के बाद सीधे पब्लिक सेक्टर की कंपनी एनटीपीसी में हो गया। वह एनटीपीसी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (ट्रेनी) के रूप में सेवा दे रही हैं। यहां काम करते हुए उसे आगे की पढ़ाई के लिए मौका मिल रहा है। गरिमा ने बताया कि  सिविल सेवा में जाकर सही मायने में देश की सेवा करूंगी। गरिमा वर्ष 2015 में गर्ल्स हाईस्कूल से 12वीं की टॉपर भी रही हैं।

इन्हें भी मिला है मेडल
इसके अलावा बीटेक कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अनुभव राजपूत, आर्यन मित्तल और दीपांशु ठाकुर तथा बीटेक सिविल इंजीनियङ्क्षरग के अक्षत जैन को इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। साथ ही अंडर ग्रेजुएट में 14, पोस्ट ग्रेजुएट में 30 मेधावियों को गोल्ड मेडल व 25 को दानदाता गोल्ड मेडल दिया गया। इसके अलावा कुल 1397 छात्र-छात्राओं को डिग्री भी प्रदान की गई।