Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Pratapgarh के थाने से भागी नाबालिग लड़की खेत में मिली बेसुध, घर से भागने पर प्रेमी के साथ उसे बरामद किया था पुलिसवालों ने

    By Ankur TripathiEdited By:
    Updated: Sun, 28 Feb 2021 08:12 PM (IST)

    रविवार को भोर में करीब चार बजे किशोरी थाने से भाग गई। करीब घंटे भर बाद इसकी जानकारी पुलिस कर्मियों को हुई तो थाने में खलबली मच गई। पुलिस कर्मी उसकी तलाश में दौड़भाग करने लगे। मामले की जानकारी होने पर सीओ सिटी अभय पांडेय करीब 11 बजे थाने पहुंचे

    Hero Image
    खोजबीन पर किशोरी थाने के पीछे सरसों के खेत में बेसुध मिली, तब पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।

    प्रयागराज, जेएनएन।   प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी किशोरी रविवार को भोर में अंतू थाने से भाग गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। खोजबीन के दौरान किशोरी थाने के पीछे सरसों के खेत में बेसुध मिली, तब पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किशोरी के भागने से पुलिस कर्मियों में मची थी खलबली

    अंतू थाना क्षेत्र के मोहनगंज बाजार के पास रहने वाले एक परिवार की नाबालिग लड़की सप्ताह भर पहले अपने गांव के प्रेमी के साथ भाग गई थी। इस मामले में किशोरी के पिता ने तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। शनिवार को पुलिस किशोरी को उसके प्रेमी के साथ थाने ले आई। पुलिस किशोरी को समझा रही थी कि वह अपने माता-पिता के साथ चली जाए मगर वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। उसे थाने में ही रखा गया था। इस बीच रविवार को भोर में करीब चार बजे किशोरी थाने से भाग गई। करीब घंटे भर बाद इसकी जानकारी पुलिस कर्मियों को हुई तो थाने में खलबली मच गई। पुलिस कर्मी उसकी तलाश में दौड़भाग करने लगे। मामले की जानकारी होने पर सीओ सिटी अभय पांडेय दिन में करीब 11 बजे थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इस बीच रविवार दोपहर करीब तीन बजे किशोरी थाने के पीछे सरसों के खेत में मूर्छित मिली। तब पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। वह पुलिस की डर से खेत में छिप गई थी। एसओ प्रवीण कुशवाहा का कहना है कि किशोरी को पूछताछ के लिए थाने पर बुलवाया गया था। पुलिस के डर से वह थाने से चली गई। रविवार को वह अपने स्वजनों के साथ थाने लौट आई। उससे पूछताछ की जा रही है।