Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Migrated Birds : प्रयागराज में संगम पर प्रवासी पक्षियों ने डाला डेरा, सैलानियों को लुभाने लगे साइबेरियन पक्षी

    By Jagran NewsEdited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Tue, 01 Nov 2022 05:56 PM (IST)

    Migrated Siberian Birds at Sangam Prayagraj प्रयागराज में गंगा यमुना तथा सरस्वती के संगम यानी त्रिवेणी पर बड़ी संख्या में पहुंचे प्रवासी साइबेरियाई पक्षी घाटों की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। इनका प्रवास यहां पर मार्च के पहले हफ्ते तक रहता है।

    Hero Image
    Migrated Siberian Birds at Sangam Prayagraj: प्रवासी साइबेरियाई पक्षी

    प्रयागराज, जेएनएन। गुलाबी ठंडक शुरु होने के साथ ही संगमनगरी प्रयागराज में प्रवासी पक्षियों का डेरा जमने लगा है। संगम के साथ ही गंगा तथा यमुना नदी के ऊपर उड़ते यह पक्षी सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में माघ मेला की तैयारी के बीच में संगम तथा पास का क्षेत्र प्रवासी पक्षियों के कलरव से गूंजने लगा है। सुबह से लेकर देर शाम और फिर रात में भी नौका पर भ्रमण करने वाले सैलानियों को यह पक्षी अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हैं। सैलानी भी इनको बेसन की सेव की नमकीन के साथ अन्य पदार्थ भी खाने के लिए देते हैं।

    प्रयागराज में सर्दियों की शुरुआत में विदेशी प्रवासी साइबेरियन पक्षी ने अपना पड़ा अड्डा बना लिया है।त्रिवेणी संगम इन दिनों प्रवासी पक्षियों के कलरव व अटखेलियों से गुलजार हो रहा है। यहां पर ठंड की दस्तक के साथ ही हजारों किलोमीटर दूर से आने वाले पक्षी अपना जमावड़ा प्रारंभ कर देते हैं। इनका प्रवास यहां पर मार्च के पहले हफ्ते तक रहता है। इस वर्ष भी साइबेरियाई पक्षी प्रयागराज संगम पर दिखाई दे रहे हैं।

    प्रयागराज में गंगा, यमुना तथा सरस्वती के संगम यानी त्रिवेणी पर बड़ी संख्या में पहुंचे प्रवासी साइबेरियाई पक्षी घाटों की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। विदेशी पक्षियों को देखने के शौकीन लोग भी बड़ी संख्या में नौका विहार करते हैं और पक्षियों को दाना डालते है।