Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meja Election Result 2022: मेजा में कड़े मुकाबले के बाद भाजपा की नीलम को सपा के संदीप ने हराया

    By Ankur TripathiEdited By:
    Updated: Thu, 10 Mar 2022 05:48 PM (IST)

    मेजा विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। पहले राउंड से लेकर अंतिम 27वें चक्र तक हुई मतगणना में दोनों दलों के प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर रही। अंत में सपा प्रत्याशी संदीप पटेल ने 3441 मतों से भाजपा की नीलम करवरिया को हरा दिया।

    Hero Image
    UP Election Result सपा प्रत्याशी ने कड़े मुकाबले में 3441 मतों से भाजपा प्रत्याशी को हराया

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। यूपी विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान मेजा विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। पहले राउंड से लेकर अंतिम 27वें चक्र तक हुई मतगणना में दोनों दलों के प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर रही। अंत में सपा प्रत्याशी संदीप पटेल ने 3441 मतों से भाजपा की नीलम करवरिया को हरा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई राउंड में भाजपा की नीलम करवरिया रहीं आगे तो कई में संदीप

    मेजा विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी संंदीप कुमार पटेल का पहला चुनाव था। जबकि नीलम करवरिया का यह दूसरा चुनाव था। नीलम यहां से निवर्तमान विधायक हैैं। नीलम ने वर्ष 2017 में यहां से सपा के रामसेवक पटेल को 19843 मतों से हराया था। संदीप को कुल 78,164 वोट मिले और नीलम करवरिया को 74,869 वोट मिले। भाजपा ने यह सीट 3,295 मतों के अंतर से गवां दी। यहां बसपा के सर्वेश तिवारी को 22839 तथा कांग्रेस की शालिनी द्विवेदी को 1547 मत मिले। यहां नीलम को पहले चक्र में 3325, संदीप को 2834, सर्वेश को 849 व शालिनी को 110 मत मिले। दूसरे चक्र में नीलम को 5374, संदीप 7200, सर्वेश 1247 व शालिनी 135 पर पहुंच गईं। तीसरे चक्र में नीलम को 8578, संदीप को 9556, सर्वे को 1737 व शालिनी को 181 मत मिले।

    चौथे चरण में नीलम आगे हो गईं। उन्हें 12085 मत मिले जबकि संदीप को 12059, सर्वे को 2514 व शालिनी को 231 मत मिले। पांचवें चरण में फिर संदीप आगे बढ़ गए। संदीप को इस चक्र में 15499 तो नीलम को 14247 मत मिले। सर्वेश को 3714 व शालिनी को 259 वोट मिले। 10वें चरण में नीलम 29168, संदीप 29408, सर्वेश 8610 व शालिनी 547 पर रहीं। 12वें राउंड में नीलम फिर आगे हो गईं। उनको 35437 मत मिले तो संदीप को 333476, सर्वेश को 10971 तो शालिनी को 679 मत मिले। 17वें राउंड में भी नीलम आगे रहीं, उन्हें 49864, संदीप को 46400, सर्वेश को 15943 व शालिनी को 1077 मत मिले। 19वें राउंड तक आगे रहीं नीलम 20वें चक्र में पीछे हो गईं। इस चक्र में संदीप को 58432, नीलम को 56465, सर्वेश को 18263 व शालिनी को 1238 वोट मिले। 25वें राउंड में नीलम को 69867, संदीप को 72623, सर्वेश को 22093 व शालिनी को 1465 मत मिले। इसके बाद संदीप अंत तक बढ़त बनाए रखे। मेजा विधानसभा क्षेत्र में 2017 में कुल 58.30 प्रतिशत वोट पड़े थे जबकि 2022 में लगभग 56 फीसद मतदान हुआ।