Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उच्च प्राथमिक स्कूलों में बनाए जाएंगे मैथ के लैब Prayagraj News

    राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने प्रत्येक ब्लॉक के पांच उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित के लैब बनाने के लिए के लिए निर्देश जारी किए थे।

    By Brijesh SrivastavaEdited By: Updated: Thu, 19 Dec 2019 07:58 AM (IST)
    उच्च प्राथमिक स्कूलों में बनाए जाएंगे मैथ के लैब Prayagraj News

    प्रयागराज, जेएनएन। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित विषयों के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इन विषयों के मैथ लैब (प्रयोगशाला) बनाए जाएंगे। इसके लिए जिले में कुल 105 विद्यालय चयनित किए गए हैं। इनमें लैब के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। स्कूल प्रबंध समिति के खाते में रकम ट्रांसफर कर दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रत्येक ब्लॉक के पांच उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे लैब

    दरअसल, राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने प्रत्येक ब्लॉक के पांच उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित के लैब बनाने के लिए के लिए निर्देश जारी किए थे। इसी क्रम में जिले के 21 ब्लॉकों में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 105 विद्यालय चयनित किए गए। इनमें 42 स्कूलों में विज्ञान और 63 में गणित लैब स्थापित बनाए जाएंगे। विज्ञान लैब के लिए ढाई हजार और गणित के लिए 2594 रुपये प्रति विद्यालय की दर से करीब 2.70 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। जिला समन्वयक प्रशिक्षण विनोद मिश्र ने बताया कि  चयनित विद्यालयों को बजट जारी कर राशि भेज दी गई है। अब प्रधानाध्यापकों को जल्द लैब बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

    विज्ञान लैब में मिलेगी यह सामग्री

    परखनली, 100 मिली. का बीकर, कीप, स्प्रिट लैंप, तिपाई स्टैंड, स्टॉप वॉच, प्रयोगशाला तापमापी, थर्मामीटर, स्प्रिंग तुला, विद्युत घंटी, चुंबकीय सुई, निद्रव दाबमापी, जाली, समतल-अवतल व उत्तल दर्पण, ड्राइंग बोर्ड, ग्लास स्लैब, प्रिज्म, आवर्धक, उत्तल और अवतल लेंस।

    गणित प्रयोगशाला में होंगे ये सामान

    ज्यामितीय बॉक्स, जियो बोर्ड, वृत्ताकार एवं वर्गाकार, नापने के लिए फीता, इंच टेप, दीवार घड़ी, बड़े आकार के पांसे, प्लास्टिक ग्राफ चार्ट, तुला और बाट, सादे चार्ट, मोटी दफ्ती, कैंची, मार्कर, फेविकोल, स्केच पेन, गुब्बारा आदि सामान उपलब्ध कराया जाएगा।