यूपी बार कौंसिल के अध्यक्ष चुने गए मधुसूदन त्रिपाठी और पांचूराम मौर्य, जय नारायण पांडेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
मधुसूदन त्रिपाठी और पांचूराम मौर्य यूपी बार कौंसिल के अध्यक्ष तथा लखनऊ के जय नारायण पांडेय उपाध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए कौंसिल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में कौंसिल के सभी 25 सदस्यों और महाधिवक्ता अजय मिश्र ने मतदान में भागीदारी की।

प्रयागराज, विधि संवाददाता। यूपी बार काउंसिल के नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया। प्रयागराज स्थित काउंसिल मुख्यालय पर रविवार को हुए मतदान में गोरखपुर के मधुसूदन त्रिपाठी व प्रयागराज के पांचूराम मौर्य को बराबर वोट मिले। इससे दोनों को छह-छह माह के लिए संयुक्त रूप से बार का अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं, बलिया के जयनारायण पांडेय उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव में बार काउंसिल के 25 सदस्यों व महाधिवक्ता ने अपने मत का प्रयोग किया। इससे कुल 26 मत डाले गए।
नामांकन के बाद अमरेंद्र नाथ और माबूद खान ने वापस लिए थे नाम
अध्यक्ष पद के लिए अमरेंद्र नाथ सिंह, इमरान माबूद खान, बलवंत सिंह, मधुसूदन त्रिपाठी एवं पांचूराम मौर्य ने नामांकन किया। बाद में अमरेंद्र नाथ सिंह और इमरान माबूद खान ने अपने नाम वापस ले लिए। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच हुए चुनाव में गोरखपुर के मधुसूदन त्रिपाठी व इलाहाबाद हाईकोर्ट के पांचूराम मौर्य को 13-13 मत मिले। चुनाव में अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों को सर्वाधिक बराबर मत प्राप्त होने पर सदस्य सचिव व निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने मधुसूदन त्रिपाठी व पांचूराम मौर्य को संयुक्त रूप से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया। दोनों निर्वाचित अध्यक्ष की आपसी सहमति से तय हुआ कि प्रथम छह माह यानी एक अगस्त 2022 से 31 जनवरी 2023 तक मधुसूदन त्रिपाठी और द्वितीय चरण में पांचूराम मौर्य एक फरवरी 2023 से 31 जुलाई 2023 तक अध्यक्ष पद पर रहेंगे।
31 जुलाई 2023 तक रहेगा कार्यकाल
उपाध्यक्ष पद पर लखनऊ के जय नारायण पांडेय को 14 और शिवकिशोर गौड़ को 12 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार उपाध्यक्ष पद पर जय नारायण पांडेय को निर्वाचित घोषित किया गया। इनका कार्यकाल एक अगस्त 2022 से 31 जुलाई 2023 तक रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।