Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CISCE UP और Uttaranchal तैराकी प्रतियोगिता में लखनऊ-बी ओवरऑल चैंपियन Prayagraj News

    By Edited By:
    Updated: Mon, 09 Sep 2019 08:23 AM (IST)

    सीआइएससीई यूपी और उत्तराखंड क्षेत्रीय तैराकी प्रतियोगिता में लखनऊ-बी ओवरआल चैंपियन रहा। वहीं इलाहाबाद उप विजेता बना। हर्षित व आयुष सीनियर वर्ग में संयुक्त विजेता रहे।

    CISCE UP और Uttaranchal तैराकी प्रतियोगिता में लखनऊ-बी ओवरऑल चैंपियन Prayagraj News

    जासं, प्रयागराज : ब्वायज हाईस्कूल एवं कॉलेज (बीएचएस) में खेली गई सीआइएससीई यूपी और उत्तराखंड क्षेत्रीय तैराकी प्रतियोगिता में लखनऊ-बी ओवरऑल चैंपियन रहा। वहीं प्रयागराज जोन उपविजेता बना। अंडर-17 और 19 बालक वर्ग में प्रयागराज जोन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। हर्षित नाथ और आयुष कुमार सिंह को सीनियर वर्ग में संयुक्त रूप से व्यक्तिगत चैंपियन चुना गया।

    प्रतियोगिता में 240 तैराकों ने हिस्सा लिया।
    तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रोफेसर अर्चना चहल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डीए ल्यूक व अकादमिक पर्यवेक्षक सीबी ल्यूक मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में नौ जोन आगरा, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, लखनऊ-ए, लखनऊ-बी, कानपुर, मेरठ और उत्तराखंड के 240 तैराकों ने हिस्सा लिया।

    अंतिम दिन का परिणाम 
    सीनियर बालक वर्ग 
    - 50 मीटर फ्री स्टाइल में हर्षित नाथ प्रथम (प्रयागराज), निशात राज द्वितीय (उत्तराखंड)
    - 100 मीटर फ्री स्टाइल में आयुष कुमार सिंह प्रथम (प्रयागराज), राजवीर अवस्थी द्वितीय (लखनऊ बी)
    - 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में आर्यमन भाटिया (उत्तराखंड) एवं शाश्वत सिंह (लखनऊ बी) संयुक्त विजेता
    - 100 मीटर बटरफ्लाई में अनवॉय दत्ता प्रथम (प्रयागराज), अभिजीत राज द्वितीय (प्रयागराज)
    - 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में निशात राज प्रथम (उत्तराखंड), निक वर्गीस द्वितीय (उत्तराखंड)।

    सीनियर बालिका वर्ग
    - 50 मीटर फ्री स्टाइल में शुभी सिंह प्रथम (प्रयागराज), प्रियंका लाल द्वितीय (लखनऊ बी)
    - 100 मीटर फ्री स्टाइल में शुभि सिंह प्रथम (प्रयागराज), प्रियंका लाल द्वितीय (लखनऊ बी
    - 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में आराधना यादव प्रथम (लखनऊ बी), वेदाती सिंह द्वितीय (लखनऊ बी)
    - 100 मी बटरफ्लाई में इशिता भार्गव प्रथम (प्रयागराज), स्मृति श्रीवास्तव द्वितीय (लखनऊ बी)
    - 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में आराधना यादव प्रथम (लखनऊ बी)।

    जूनियर बालक वर्ग
    - व्यक्तिगत चैंपियनशिप में भारत आदित्य रमना विजेता (प्रयागराज)
    - 50 मीटर फ्री स्टाइल में अंशुमान प्रथम (प्रयागराज), शिखर चौधरी द्वितीय (प्रयागराज)
    - 100 मीटर फ्री स्टाइल में अंशुमान प्रथम (प्रयागराज), शिखर चौधरी द्वितीय (प्रयागराज)
    - 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गुपिल सोनी प्रथम (प्रयागराज), अमन श्रीवास्तव द्वितीय (लखनऊ बी)
    - 100 मीटर बटरफ्लाई में अर्णव मिश्रा प्रथम (लखनऊ बी), अंशुमान द्वितीय (प्रयागराज)
    - 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में अर्णव मिश्रा प्रथम (लखनऊ बी), अतुल राज द्वितीय (उत्तराखंड)

    जूनियर बालिका वर्ग 
    - व्यक्तिगत चैंपियनशिप कृतिका गेवली विजेता (लखनऊ बी)
    - 50 मीटर फ्री स्टाइल में केशवी चावला प्रथम (प्रयागराज), वेरिन्थोन द्वितीय (उत्तराखंड)
    - 100 मीटर फ्री स्टाइल में वंदिता सरन प्रथम (प्रयागराज), काकोली अत्री द्वितीय (प्रयागराज)
    - 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कृतिका गेवली प्रथम (लखनऊ बी), वैष्णवी पटेल द्वितीय (लखनऊ बी)
    - 100 मीटर बटरफ्लाई में अंबर सिंह प्रथम (उत्तराखंड), आकृति अग्रवाल द्वितीय (लखनऊ बी)
    - 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में अविधा पंडित प्रथम (लखनऊ बी), वेरिन्थोन द्वितीय (उत्तराखंड)

    सब जूनियर बालक वर्ग 
    - व्यक्तिगत चैंपियनशिप में हर्ष पुरवार विजेता (प्रयागराज)।
    - 50 मीटर फ्री स्टाइल में हर्ष राज प्रथम (लखनऊ बी) अथर्व सिंह द्वितीय (प्रयागराज)
    - 100 मीटर फ्री स्टाइल में विद्याश सिंह प्रथम (लखनऊ ए), दिग्विजय सिंह द्वितीय (उत्तराखंड)
    - 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अयन यादव प्रथम (लखनऊ बी), सैयद अटा अब्बास द्वितीय (लखनऊ बी)
    - 100 मी बटरफ्लाई में हर्ष पुरवार प्रथम (प्रयागराज), अतुल्य गुप्ता द्वितीय (आगरा)
    - 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में विद्याश सिंह प्रथम (लखनऊ ए), अतुल परिकर द्वितीय (लखनऊ ए)

    सब जूनियर बालिका वर्ग 
    -
    व्यक्तिगत चैंपियनशिप में जोया सिंह विजेता (उत्तराखंड)
    - 50 मीटर फ्री स्टाइल में नक्षत्र तोमर प्रथम (मेरठ), अनन्या पारीक द्वितीय (उत्तराखंड)
    - 100 मीटर फ्री स्टाइल में नक्षत्र तोमर प्रथम (मेरठ), स्वर्णिमा अग्रवाल द्वितीय (लखनऊ बी
    - 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्मृति गुप्ता प्रथम (लखनऊ बी), नुसायबाह रिजवी द्वितीय (लखनऊ बी)
    - 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में नुसायबाह रिजवी प्रथम (लखनऊ बी), अनुष्का राणा द्वितीय (लखनऊ-ए)।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें