Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lockdown से सेना में अवकाश रद, जो छुट्टी पर थे अभी घर में ही रहेंगे, रिटायरमेंट भी टाला Prayagraj News

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 01 Apr 2020 03:47 PM (IST)

    लॉकडाउन से पहले करीब 25 फीसद फौजी अवकाश पर थे वे सभी अभी घर में ही रहेंगे। वहीं जो अवकाश पर जाने वाले थे उनकी छुट्टी रद कर दी गई है। वहीं रिटायरमेंट क ...और पढ़ें

    Hero Image
    Lockdown से सेना में अवकाश रद, जो छुट्टी पर थे अभी घर में ही रहेंगे, रिटायरमेंट भी टाला Prayagraj News

    प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस को हराना है तो फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखना जरूरी है। इसलिए देश भर में लॉकडाउन किया गया है। इसका सेना में सख्ती पालन हो रहा है। लॉकडाउन होते ही जिन अफसरों और जवानों की छुट्टी खत्म हो रही थी, उनका अवकाश बढ़ा दिया गया है। यानी उन्हें घर पर ही रहने को कहा गया है। वहीं जो छुट्टी पर जाने वाले थे, उनका अवकाश रद कर दिया गया है। इसके साथ ही जो 31 मार्च को रिटायर होने वाले थे, वह अब एक महीने बाद रिटायर होंगे। इस दौरान सैन्य क्षेत्र में रहने वालों को राशन, पानी आदि की सुविधा दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैन्‍य क्षेत्र में आने और जाने वालों पर रोक लगा दी गई है

    प्रयागराज में सेना का पूर्व यूपी एमपी सब एरिया मुख्यालय, चतुर्थ इंफेंट्री डिवीजन रेड ईगल और मध्य वायु कमान का मुख्यालय है। देश भर में लॉकडाउन होते ही सेना सक्रिय हो गई। अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से सैन्‍य क्षेत्र में आने और जाने वालों पर रोक लगा दी। सेना में सामान्यता करीब 75 फीसद फौज ड्यूटी पर तो 25 फीसद अवकाश पर रहती है। लॉकडाउन हुआ तो छुट्टी पर गए फौजियों को आने से रोक दिया गया।

    जिनका रिटायरमेंट अप्रैल में था, उनकी कागजी प्रक्रिया भी बंद

    होली के बाद करीब 250 लोग आ गए थे तो उनको क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं 20 मार्च के बाद जो आए उनको लौटा दिया गया। इस बीच 31 मार्च को 50 से अधिक फौजी रिटायर होने वाले थे, लेकिन उनकी रिटायरमेंट प्रक्रिया रोक दी गई है। वह अब एक महीने बाद रिटायर किए जाएंगे। हालांकि रिकार्ड में वह 31 मार्च को ही रिटायर माने जाएंगे। जिनका रिटायरमेंट अप्रैल में था, उनकी कागजी प्रक्रिया भी बंद कर दी गई है। सेना के आवासीय क्षेत्र में रहने वालों को वहां से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि वहां रहने वाले हर परिवार को राशन, सब्जी, दवा, डाक्टर सहित पूरी सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

    रक्षा पीआरओ ने कहा-सेना क्षेत्र में कड़ाई से लॉकडाउन का हो रहा पालन

    रक्षा पीआरओ शैलेंद्र पांडेय कहते हैं कि सेना क्षेत्र में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। इसलिए देश भर के सैन्य इलाकों में कोरोना का कोई असर नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर अस्पताल सहित सभी तैयारियांं कर दी है। वहीं सेना के सभी तरह के मूवमेंट रोक दिए गए हैं।