Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के मसाज पार्लर में पुलिस का छापा, कमरे में मिले लड़का-लड़की, आपत्तिजनक वस्‍तु बरामद

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 14 Nov 2021 11:47 AM (IST)

    सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ताशकंद मार्ग पर एक मकान में स्पा के नाम से मसाज पार्लर चल रहा था। शनिवार रात सीओ सिविल लाइंस संतोष सिंह को सूचना मिली कि मसाज पार्लर में अनैतिक देह व्‍यापार रैकेट चल रहा है। छापेमारी में आपत्तिजनक वस्‍तुएं बरामद हुईं।

    Hero Image
    अनैतिक देह व्‍यापार की सूचना पर पुलिस ने मसाज पार्लर में छापेमारी कर आपत्तिजनक वस्तु बरामद की।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज में सिविल लाइंस स्थित एक मसाज पार्लर मेंं शनिवार की रात पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को एक कमरे में लड़की व लड़का मिले। जांच के दौरान पार्लर से कुछ आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद हुई है। बिहार निवासी मैनेजर, एक ग्राहक और तीन लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यहां अनैतिक रैकेट चलता था या नहीं, इसकी जांच पुलिस कर रही है। पार्लर में पुलिस ने अपना ताला लगा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिविल लाइंस के ताशकंद मार्ग पर मसाज पार्लर

    सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ताशकंद मार्ग पर एक मकान में स्पा के नाम से मसाज पार्लर चल रहा था। बताया जाता है कि स्पा की मालकिन बिहार की रहने वाली है। शनिवार रात सीओ सिविल लाइंस संतोष सिंह को सूचना मिली कि मसाज पार्लर में अनैतिक देह व्‍यापार रैकेट चल रहा है। इस पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, थानाध्यक्ष महिला थाना और फोर्स के साथ पार्लर पहुंचकर छापेमारी की।

    पार्लर में मिला रजिस्‍टर, अंकित हैं ग्राहकों के नाम व नंबर

    मसाज पार्लर के अलग-अलग कमरों की जांच की गई तो एक कमरे में लड़का व लड़की मिले गए। कुछ लड़कियां दूसरे कमरे में थीं। करीब दो घंटे तक पुलिस वहां छानबीन करती रही। इस दौरान कुछ आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद हुई। पूछताछ में लड़कियों ने खुद को दिल्ली व मध्य प्रदेश की निवासी बताया। मैनेजर व ग्राहक बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि पार्लर से एक रजिस्टर भी मिला है, जिसमें ग्राहकों का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई होगी।

    लड़कियों के नाम में अंतर

    पूछताछ में लड़कियों ने जो नाम बताए उसका मिलान जब रजिस्टर से कराया गया तो अंतर मिला। साथ ही उनके पास से कोई आइडी भी नहीं मिली। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस की छापेमारी से पहले एक लड़की मसाज पार्लर से बाहर चली गई थी। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। बरामद मोबाइल और रजिस्टर की जांच चल रही है।

    700 रुपये में शुरू होती थी बुकिंग

    पुलिस को रजिस्टर से पता चला है कि मसाज पार्लर के लिए 700 रुपये से लेकर 24 सौ रुपये तक की बुकिंग हुई थी। अलग-अलग थेरेपी के हिसाब से अलग-अलग रेट था। रोजाना इस मसाज पार्लर में कम से कम 10 ग्राहक आते थे। स्पा की मालकिन बिहार की रहने वाली है और उसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

    शहर में कई जगह चल रहा मसाज पार्लर

    पुलिस की इस कार्रवाई से मसाज पार्लर चलाने वालों में खलबली मची हुई है। पुलिस को पता चला है कि सिविल लाइंस के अलावा जार्जटाउन, कैंट, कोतवाली समेत कई मोहल्ले में स्पा सेंटर व मसाज पार्लर चल रहे हैं। सबसे ज्यादा सिविल लाइंस में ही स्थित हैं।

    एसपी सिटी बोले

    एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि गलत काम की सूचना पर मसाज पार्लर में पुलिस ने जांच की है। बंद पैकेट में आपत्तिजनक वस्तु बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।