Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj News: झारखंड में न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर से लाखों के गहने उड़ाए, किराएदार पर केस दर्ज

    By Jagran NewsEdited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 16 Oct 2022 02:56 PM (IST)

    झारखंड के रांची में कार्यरत न्यायिक मजिस्ट्रेट अक्षत श्रीवास्तव का प्रयागराज के दारागंज में पैतृक निवास है। वह अपनी मां व परिवार के सभी सदस्यों के साथ रांची में ही रहते हैं। यहां किराएदार है। अक्षत यहां आए तो चोरी का पता चला। किराएदार पर केस दर्ज कराया।

    Hero Image
    प्रयागराज के दारागंज स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर में ताला तोड़कर लाखों के गहने गायब कर लिए गए।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज में चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसी घटना से जान सकते हैं। चोरों ने न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट के घर को भी नहीं छोड़ा। झारखंड के रांची में कार्यरत न्यायिक मजिस्ट्रेट अक्षत श्रीवास्तव के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के गहने गायब कर दिए। घटना का पता चलने पर अक्षत ने दारागंज थाने में किराएदार राम सिंह और उसके भाई पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार के सदस्‍यों समेत न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट रांची में रहते हैं : न्यायिक मजिस्ट्रेट अक्षत श्रीवास्‍तव का प्रयागराज शहर के दारागंज स्थित कच्ची सड़क पर पैतृक निवास है। वह अपनी मां व परिवार के सभी सदस्यों के साथ रांची में ही रहते हैं। दो वर्ष से मकान में सिर्फ आना-जाना ही होता है।

    पैतृक मकान में किराएदार रहता है : अक्षत ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2020 में उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट के संविदाकर्मी राम सिंह को अपने पैतृक मकान का निचला हिस्सा किराए पर दिया था। उसके बगल वाले कमरे में ताला बंद रहता था। राम सिंह से बातचीत भी होती रहती थी। चार दिन पहले उन्होंने घर आने की बात कही तो राम सिंह ने कहा कि वह जौनपुर में मेले में जा रहा है। घर पर उसका भाई मिलेगा।

    कमरों का ताला टूटा था, आलमारी में चाबी लगी थी व जेवर गायब थे : न्यायिक मजिस्ट्रेट जब मकान में पहुंचे तो मेन गेट खुला था। भीतर के कमरों में ताला टूटा था और आलमारी में चाबी लगी थी, लेकिन उसके भीतर रखे जेवरात गायब थे। गहने उनकी मां मीना देवी के थे, जो करीब 40 वर्ष पुराने थे। अक्षत ने चोरी का शक संविदाकर्मी राम सिंह और उसके भाई पर जताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

    मकान के विवाद में जान से मारने की कोशिश : प्रयागराज शहर के खुल्‍दाबाद में गुलाब बाड़ी निवासी हाजी इंतेखाब अहमद को मकान के विवाद में गला दबाकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एहतेशाम राशिद और रिजवान राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मकान खाली करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा न करने पर घर में घुस आए और गला दबाकर मारने की कोशिश की।