Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janeshwar Mishra Anniversary: समाजवादी आंदोलन के नेता की जन्‍मतिथि पर भाजपा को घेरने की सपा की तैयारी

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 04 Aug 2021 07:51 AM (IST)

    Janeshwar Mishra Anniversary साइकिल रैली के दौरान लोगों से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा सरकार की खामियाें को बताएंगे। बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार पुलिस उत्पीड़न आदि मुद्दों को भी वे उठाएंगे। एक-एक बिंदु से लोगों को अवगत कराया जाएगा।

    Hero Image
    समाजवादी आंदोलन के नेता जनेश्‍वर मिश्र की जन्‍मतिथि पर 5 अगस्‍त को सपा साइकिल रैली निकालेगी।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मतिथि पांच अगस्त को है। छोटे लोहिया के नाम से मशहूर उनकी जन्‍मतिथि पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सभी विधानसभा क्षेत्रों, तहसील और ब्लाक में साइकिल रैली निकालेंगे। इसकी सफलता को लेकर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। लगातार बैठकों का दौर जारी है। सभी कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ साइकिल रैली में भाग लेने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा सरकार की खामियाें को गिनाएंगे सपाई

    साइकिल रैली के दौरान लोगों से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा सरकार की खामियाें को बताएंगे। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न आदि मुद्दों को भी वे उठाएंगे। एक-एक बिंदु से लोगों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार में कौन-कौन सी योजनाएं चलाई जा रही थीं, इस बारे में भी बताया जाएगा। सपा सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया जाएगा।

    ग्रामीण इलाकों में झोंक दी है ताकत

    समाजवादी पार्टी ने साइकिल रैली की सफलता को लेकर ग्रामीण इलाकों में पूरी ताकत झोंक दी है। इसके पीछे वजह यह है कि प्रयागराज की ग्रामीण इलाकों में ही नौ सीटें हैं। इनमें फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, हंडिया, प्रतापपुर, बारा, करछना, मेजा, कोरांव शामिल हैं। जबकि शहरी क्षेत्र में तीन सीटें शहर दक्षिणी, शहर उत्तरी और शहर पश्चिमी हैं। हालांकि यहां भी तैयारी तेजी से चल रही है, लेकिन ग्रामीण इलाकों की अपेक्षा कम हैं।

    जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पदाधिकारियों संग कर रहे मंथन

    सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं। यमुनापार के उरुवा ब्लाक प्रमुख आरती गौतम के पति व वरिष्ठ सपा नेता प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू गौतम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कई अन्य पदाधिकारियों को भी साइकिल रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाने को कहा गया है। इसमें पंधारी यादव, कमल सिंह यादव, कृष्णमूर्ति सिंह यादव, जोखूलाल यादव, विजमा यादव, नंदलाल निषाद नंदा, मोहम्मद शारिक, राम मिलन यादव, नरेंद्र सिंह, अनिल यादव, राम सुमेर पाल, सुरेश नेता, पंचूराम निषाद, श्याम कृष्ण, भागीरथी बिंद, सनिल अहमद, अमर सिंह, शकील अहमद, ओम प्रकाश कुशवाहा, अर्जुन यादव, राहुल, बच्चा यादव, बिट्टू भारतीय, नाटे चौधरी, अर्जुन सिंह, कंचन लाल यादव, रविंद्र यादव, रमाकांत, विश्वकर्मा, मुलायम यादव, योगेश पाल आदि शामिल हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner