Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईश्वर शरण को नैक से बी प्लस ग्रेड का झटका, Prayagraj के कॉलेज में पिछली बार की अपेक्षा ग्रेडिंग में गिरावट

    By Ankur TripathiEdited By:
    Updated: Sun, 23 May 2021 04:05 PM (IST)

    राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक ईश्वर शरण महाविद्यालय की ग्रेडिंग तय कर दी। इस बार महाविद्यालय को बी प्लस ग्रेड मिला है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार ग्रेडिंग में गिरावट दर्ज की गई। नैक टीम दो मार्च को महाविद्यालय पहुंची थी।

    Hero Image
    नैक ने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक ईश्वर शरण महाविद्यालय की ग्रेडिंग तय कर दी।

    प्रयागराज, जेएनएन। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक ईश्वर शरण महाविद्यालय की ग्रेडिंग तय कर दी। इस बार महाविद्यालय को बी प्लस ग्रेड मिला है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार ग्रेडिंग में गिरावट दर्ज की गई है। नैक टीम दो मार्च को महाविद्यालय पहुंची थी। पुणे स्थित एमआइटी वल्र्ड पीस यूनिवॢसटी के प्रति कुलपति प्रोफेसर रवि कुमार  अध्यक्षता में पहुंची टीम ने कॉलेज के 14 विभागों का दौरा किया और विभागाध्यक्षों से अध्यापन कार्य के बारे में जानकारी जुटाई थी। यहां से निकलने के बाद टीम ने गवॄनग बॉडी के सदस्यों के साथ वार्ता की। टीम ने इंटरनल क्वालिटी एस्योरेंश सेल (आइक्यूएसी) का भी दौरा किया था। टीम के सदस्य गुवाहटी विवि के प्रो. उत्पल शर्मा और जम्मू स्थित अमर सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. जाहूर अहमद भी थे। पहले दिन प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने निर्मला देश पांडेय सभागार में 45 मिनट के प्रजेंटेशन में कॉलेज के बारे में पूरी जानकारी दी थी। अब इसका परिणाम भी जारी कर दिया गया जिसमें बार महाविद्यालय को बी प्लस ग्रेड मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैक ग्रेडिंग में इस बार बी प्लस मिला है। यह असंतोषजनक है। हालांकि, अगली बार बेहतर ग्रेड के लिए अभी से प्रयास किए जा रहे हैं। जो खामियां रह गईं, उसमें सुधार लाया जाएगा।
    - प्रो. आनंद शंकर सिंह, प्राचार्य

    comedy show banner
    comedy show banner