Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2022: मेवे की 15 से 25 प्रतिशत बढ़ गई होली पर मांग, प्रयागराज में मेवे के रेट पर डालें नजर

    Dry Fruits Rate on Holi 2022 मिठाइयों की खपत बढऩे के कारण सूखे मेवे की मांग में भी 15-25 फीसद की बढ़ोतरी हो जाती है। मंडी के कारोबारी गिरधारी अग्रवाल ने बताया कि बादाम को छोड़कर अन्य मेवे की कीमतें स्थिर हैं। मंडी में मेवे का पर्याप्त स्टाक है।

    By Brijesh SrivastavaEdited By: Updated: Tue, 15 Mar 2022 09:30 AM (IST)
    Hero Image
    Holi Dry Fruits Market होली पर बादाम के दाम में बढ़ोतरी है, बाकी सूखे मेवा का दाम स्थिर है।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। होली 2022 रंगपर्व होली का त्योहार अब एकदम निकट है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बाजार में तेजी है, ग्राहकों की भीड़ भी जुट रही है। ऐसे में व्‍यापारियों के चेहरे भी खिले हैं। यहां बात करते हैं मेवे की। होली के मद्देनजर मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स की मांग बढ़ गई है। प्रयागराज के थोक बाजार में भी मेवे की खरीदारी को छोटे दुकानदार पहुंच रहे हैं। आइए जानें कि यहां किसमिस, काजू, बादाम, चिंरौजी आदि मेवे किस रेट में बिक रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूखे मेवे की तेज हुई मांग

    होली त्‍योहार पर लगभग प्रत्‍येक घरों में गुझिया आदि बनाने का चलन है। गुझिया बनने का दौर शुरू भी हो चुका है। गुझिया में मेवा का प्रयोग होता है, इसलिए मेवा के दाम में तेजी आ गई है। सूखे मेवे की मांग में 15-25 फीसद का इजाफा हो गया है। दुकानदारों के साथ-साथ फुटकर खरीदार भी अच्छा और सस्ता मेवा-मसाला खरीदने के लिए मुठ्ठीगंज पहुंच रहे हैं।

    प्रयागराज के थोक मार्केट में मेवा का रेट

    प्रयागराज में मुट्ठीगंज स्थित मेवा की थोक मंडी के कारोबारियों का कहना है कि गत वर्ष की तुलना में इस बार बाजार गुलजार है। फुटकर व्यापारियों के साथ-साथ आम लोग भी इन दिनों मंडी पहुंच मेवा की खरीदारी करने जुटने लगे है। मिठाइयों की खपत बढऩे के कारण सूखे मेवे की मांग में भी 15-25 फीसद की बढ़ोतरी हो जाती है। मंडी के कारोबारी गिरधारी अग्रवाल ने बताया कि बादाम को छोड़कर अन्य मेवे की कीमतें स्थिर हैं। मंडी में मेवे का पर्याप्त स्टाक है। चुनाव बीतने के बाद अब त्योहार की खरीदारी में तेजी आई है।

    मेवे का भाव (प्रतिकिलो रुपये में)

    मेवा            थोक भाव              फुटकर भाव

    काजू               650-750           690-770

    बादाम             560-580           620-640

    किशमिश         240-280           270-320

    मखाना            500-540           520-550

    छुहारा             280-300           300-320

    सूखा नारियल   200-220            210-230

    मुनक्का           400-600           420-640

    अखरोट           1100-1200       1110-1250

    अंजीर             600-700           650-750

    केवल बादाम के भाव में 20 रुपये किग्रा की तेजी आई है।

    होली से पहले ही मसाले का 'भाव' गरम

    होली के त्योहार के साथ सभी चीजों की मांग बढ़ गई है। इसके साथ ही मसालों के भाव में आग लग गई है। होली पर्व के कारण गरम लगभग दस प्रतिश्‍यात की तेजी आई है। हर वर्ष की तरह इस बार भी भाव में तेजी दिख रही है। कारोबारियों का मानना है कि जैसे ही नई फसल की आवक होगी, भाव में नरमी आएगी। सबसे अधिक सौ रुपये प्रतिकिलो जायफल और जावित्री की कीमत बढ़ी है।