Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health News: आप भी जानें, किस प्रजाति की मछली का सेवन करना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए नुकसानदेह है

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 07 Jul 2021 07:52 AM (IST)

    Health News थाई मांगुर प्रजाति की मछली के बारे में कहा जाता है कि वह जहां रहती है उसके आसपास मौजूद जलीय जीवों का भक्षण करती है। इसे ईको सिस्टम के अनुकूल नहीं पाया गया है। इसके चलते ही इस प्रजाति की मछली को प्रतिबंधित किया गया है।

    Hero Image
    थाई मांगुर प्रजाति की मछली का सेवन करने से स्‍वास्‍थ्‍य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

    प्रयागराज, जेएनएन। मछली का सेवन करने से आंख की रोशनी बढ़ती है। मछली से तमाम विटमिन व प्रोटीन मिलते हैं। ऐसा तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि किस प्रजाति की मछली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। अगर नहीं पता है तो इस खबर के माध्‍यम से हम आपको बता रहे हैं कि कौन सी मछली का सेवन नहीं करना चाहिए, जिससे स्‍वास्‍थ्‍य पर प्रतिकूल असर पड़े।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाई मांगुर प्रजाति की मछली खाने से ब्रेन ट्यूमर बढ़ सकता है

    आप जान लें कि थाई मांगुर प्रजाति की मछली मनुष्य के लिए फायदेमंद नहीं है। अलबत्ता इसके सेवन से आपका ब्रेन ट्यूमर बढ़ सकता है। ऐसा हम नहीं बल्कि पुलिस और मत्स्य विभाग के अधिकारी कह रहे हैं। थाई मांगुर मछली के बारे में कहा जाता है कि वह जहां रहती है, उसके आसपास मौजूद जलीय जीवों का भक्षण करती है। इसे ईको सिस्टम के अनुकूल नहीं पाया गया है। इसके चलते ही इस प्रजाति की मछली को प्रतिबंधित किया गया है।

    मछली से भरा ट्रक पकड़े जाने पर सामने आए तथ्‍य

    दरअसल, मंगलवार को हंडिया पुलिस ने इसी प्रजाति की मछली से भरा हुआ ट्रक पकड़ा था, जिसके बाद यह तथ्य सामने आए हैं। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया पश्चिम बंगाल से पानीपत ले जाई जा रही थी। ट्रक में पालीथिन लगाकर उसे तालाबनुमा बना दिया गया था। इसके बाद उसमें करीब 30 कुंतल मछली डाल दी गई थी। मंगलवार को ट्रक हंडिया टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो इसकी जानकारी मिली। फिर इंस्पेक्टर हंडिया बृजेश सिंह ने टीम के साथ ट्रक व मछली की देखरेख करने वाले तीन लोगों को पकड़ लिया।

    जिला मत्‍स्‍य अधिकारी बोले

    जिला मत्स्य अधिकारी ने जांच के बाद बताया कि मछली प्रतिबंधित है, जिसके बाद उसे नष्ट करने की कार्रवाई की गई। पकड़ी गई कुल मछली की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। मामले महेश प्रसाद साहू, हफीजुर्रहमान व नूर जमाल कोलकाता पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों की जांच के बाद तीन लाख मछलियों को गड्डे में डलवाकर नष्ट कर दिया। साथ ही सभी के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।