Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज पर कजरी, सावन गीतों से झूम उठा प्रयागराज का पारसकुंज अपार्टमेंट

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 31 Jul 2022 02:15 PM (IST)

    Hariyali Teej 2022 प्रयागराज में हरियाली तीज का उत्‍सव महेवा स्थित परसकुंज अपार्टमेंट में मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्‍कृतिक समारोह में महिलाओं ने कजरी और सावन के गीतों की प्रस्‍तुति की। वहीं छोटे बच्‍चों ने भी कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा बिखेरी।

    Hero Image
    Hariyali Teej 2022 प्रयागराज के महेवा स्थित परसकुंज अपार्टमेंट में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्‍तुति की गई।

    प्रयागराज, जेएनएन। हरियाली तीज 2022 इस विशेष दिन पर हर ओर उत्‍साह और उल्‍लास का माहौल रहा है। प्रयागराज में भी हरियाली तीज पर कजरी, सावन गीतों की परंपरा का निर्वहन हो रहा है। जिले में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं के साथ बच्‍चों ने भी सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी प्रस्‍तुति की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों में बच्‍चों ने भी दिखाई प्रतिभा : प्रयागराज में हरियाली तीज का उत्‍सव कुछ दिनों से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में महेवा स्थित परसकुंज अपार्टमेंट में भी रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्‍कृतिक समारोह में महिलाओं ने कजरी और सावन के गीतों की प्रस्‍तुति की। वहीं छोटे बच्‍चों ने भी कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा बिखेरकर रंग भर दिया। कालोनी की महिलाओं और बच्चो ने मिलकर हरियाली तीज उत्साह के साथ मनाया। अनामिका, सैंड्रा, श्वेता, रीना, किरन, रानी, प्रिया, समीक्षा, नीतू, मैत्री, दीपावन्विता, पूजा आदि ने अपना सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाया।

    सुहावने मौसम में हरियाली तीज कार्यक्रम : सावन में मनभावन मौसम के बीच हरियाली तीज महोत्सव राष्ट्र सेविका समिति चेन्नम्मा मिलन शाखा के नेतृत्‍व में सहदेव कुमारी गेस्ट हाउस कालिंदीपुरम में आयोजित हुआ। शुभारंभ किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या मां ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। महोत्सव में महिलाएं हरे रंग के वस्त्र और सोलह श्रृंगार कर पहुंची। विभिन्न प्रकार के गीत संगीत कार्यक्रम हुए। कजरी, गीत, नृत्य, भजन भी प्रस्तुत करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। रंजना मिश्रा, रेखा पुंडीर, नितिका शर्मा, छाया वशिष्ठ, सुधा जोशी, भावना जायसवाल, प्रिया तिवारी, वंदना शर्मा, सुलोचना आदि शामिल रही । संचालन उमा गुप्ता ने किया ।