Prayagraj: प्रयागराज के सिनेमा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, PVR की तरह बनाए जाएंगे राजकरन और चंद्रलोक हॉल
प्रयागराज के सिनेमा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब दो और सिनेमा घर मिलने वाले हैं। दरअसल ये सिनोमा घर तो थे लेकिन अब इन्हें पीवीआर की तरह बनाया जाएगा। चंद्रलोक और राजकरन पैलेस सिनेमा हॉल पीवीआर की तरह बनाए जाएंगे। राजकरन पैलेस इसी माह से शुरू हो जाएगा जबकि चंद्रलोक के शुरू होने में अभी समय लगेगा। सरकार की योजना है कि बंद सिनेमा हाल शुरू कराए जाएं।
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। सिने प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। चंद्रलोक और राजकरन पैलेस सिनेमा हॉल पीवीआर की तरह बनाए जाएंगे। राजकरन पैलेस इसी माह से शुरू हो जाएगा, जबकि चंद्रलोक के शुरू होने में अभी समय लगेगा। सरकार की योजना है कि बंद सिनेमा हाल शुरू कराए जाएं। प्रयागराज में चंद्रलोक, राजकरन पैलेस, पायल, झंकार, अजंता व अवतार सिनेमा हाल कोविड काल व उससे पहले से बंद हैं। बीच में राजकरन पैलेस कुछ दिनों के लिए शुरू हुआ था मगर घाटा होने पर बंद हो गया।
सरकार की प्रोत्साहन नीति के बाद अब फिर सिनेमा हाल शुरू कराने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत चंद्रलोक और राजकरन पैलेस को प्रथम चरण में शुरू कराने की कोशिश चल रही है। दोनों सिनेमा हाल में नीचे व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होंगी, जबकि ऊपर मूवी दिखाई जाएगी। प्रभारी सहायक आयुक्त मनोरंजन कर अरविंद वर्मा ने बताया कि राजकरन को अगस्त और चंद्रलोक कुछ समय बाद चलाने की तैयारी है।
चंद्रलोक में दिखाई जाएंगी एक साथ दो फिल्में
चंद्रलोक सिनेमा हाल में दो आडी होंगी, जिसमें एक ही समय में दो फिल्में दिखाई जा सकेंगी। दोनों आडी में 200-200 सीटें होंगी। सीटें भी बेहतरीन होंगी। पहले चंद्रलोक में 1000 सीटें थीं। बालकनी को दो हिस्से में बांटकर दो हाल बनाए जा रहे हैं।
राजकरन में कम हो गईं 520 सीटें
राजकरन सिनेमा हाल में अब 180 सीटें ही होंगी। पहले इसमें 700 सीटें थीं। चंद्रलोक और राजकरन पैलेस के परदे भी अत्याधुनिक होंगे। डाल्वी साउंड सिस्टम होंगे। पीवीआर की तरह टूके प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे, जिससे फिल्म देखने का अलग आनंद आएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।