पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कारपेट बाम्बिंग भाजपा कोर टीम में शामिल, गुजरात चुनाव प्रचार काे बनी है टीम
गुजरात के बोटाद जिले के गढ़हा विधानसभा क्ष्रेत्र में 18 से 20 नवंबर के बीच रहेंगे और गुजरात में प्रचार अभियान का हिस्सा होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग की ओर से इस बाबत पत्र जारी किया। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने दी।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज शहर पश्चिमी के विधायक व यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में प्रचार के लिए बनी कारपेट बांम्बिंग भाजपा कोर टीम में शामिल किए गए। कोर टीम में केंद्रीय पदाधिकारियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को रखा गया है।
प्रयागराज के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे : गुजरात के बोटाद जिले के गढ़हा विधानसभा क्ष्रेत्र में 18 से 20 नवंबर के बीच रहेंगे और गुजरात में प्रचार अभियान का हिस्सा होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग की ओर से इस बाबत पत्र जारी किया। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने दी।
सपा अध्यक्ष अखिलेश पर ट्वीट कर हमला किया : उत्तर प्रदेश के संदर्भ में भाजपा नेता सिद्धार्थनाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला करते हुए ट्वीट किया है कि 'इसे कहते हैं हार का डर, चाचा की याद आ ही गई'। यह ट्वीट शिवपाल यादव और अखिलेश के मुलाकात के संदर्भ में किया है। इससे पहले पूर्व मंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर भी सहमति जताई जिसमें कहा गया कि पीएफआइ पर बैन देश की सुरक्षा के लिए किया गया है। मोदी सरकार देश की एकता और अखंडता के खिलाफ काम करने वालों से बहुत सख्ती से लड़ रही है और आगे भी ऐसे ही मजबूती से लड़ती रहेगी।
फोन पर बोले- इलाहाबाद पश्चिमी विस क्षेत्र में माफिया राज का सफाया हुआ : फोन पर हुई वार्ता में बोले इसका सीधा उदाहरण इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा में देखा जा सकता हैं। यहां माफिया राज का पूरा पूरा सफाया हुआ। कानून का राज स्थापित किया गया। अब सभी माफिया या तो प्रदेश से बाहर हैं या जेल की सलाखों के पीछे।जिस इलाके में लोग आने से डरते थे अब वहां आम लोग निडर होकर रह रहे। तमाम स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भरता की इबारत भी लिख रहे। इनमें महिलाओं की बड़ी संख्या है।सरकारी तौर पर भी ऊन उद्योग लगाया जा रहा है। जो स्थानीय लोगो के लिए रोजगार का भी माध्यम बनेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।