Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के चिल्‍ड्रेन अस्‍पताल के पीकू वार्ड में शार्ट सर्किट से लगी आग, बच्‍चों को लेकर भागने लगे लोग

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 25 Jul 2022 02:58 PM (IST)

    सरोजनी नायडू बाल रोग चिकित्‍सालय (चिल्‍ड्रेन अस्‍पताल) के पीकू वार्ड में बेड संख्या एक के पास बिजली का पैनल बोर्ड लगा है। बताते हैं कि वह खराब पड़ा है। रविवार की रात करीब 12 बजे उसी बिजली के पैनल बोर्ड का साकेट जलने लगादेखते ही देखते आग लग गई।

    Hero Image
    सरोजनी नायडू बाल रोग चिकित्‍सालय (चिल्‍ड्रेन अस्‍पताल) के पीकू वार्ड में आग लग गई।

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रयागराज के चिल्ड्रेन अस्पताल के पीकू वार्ड में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। अचानक आग की लपट देख भर्ती मरीजों के परिवार के लोग सहम गए। कुछ तो बच्‍चाें को लेकर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि अस्‍पताल प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और बच्‍चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरोजनी नायडू बाल रोग चिकित्‍सालय (चिल्‍ड्रेन अस्‍पताल) के पीकू वार्ड में बेड संख्या एक के पास बिजली का पैनल बोर्ड लगा है। बताते हैं कि वह खराब पड़ा है। रविवार की रात करीब 12 बजे उसी बिजली के पैनल बोर्ड का साकेट जलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई।

    जिस समय पीकू वार्ड में आग लगी, वहां 10 बच्चे भर्ती थे। कुछ बच्‍चों के अभिभावक नींद में थे तो कुछ जागे थे। उन्‍होंने आग देखा तो शोर मचाते हुए अस्‍पताल के स्‍टाफ को जानकारी दी। कुछ लोग बच्‍चों को उठाकर वार्ड से बाहर निकल गए। वहां पहुंचे अस्‍पताल के लोगों ने तत्‍काल बच्‍चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया। इसके बाद आग पर काबू पा लिया।

    सरोजनी नायडू बाल रोग चिकित्सालय के पीकू वार्ड में लगे रहते हैं वेंटिलेटर, वार्मर सहित अन्य उपकरण। इसमें गम्भीर हालत वाले बच्चे भर्ती किये जाते हैं।रात में सूचना मिलने पर विभागाध्यक्ष मुकेश वीर सिंह पहुंचे। बताया की बिजली सप्लाई काट दी गई नहीं तो दूसरे बोर्ड में भी आग लगने का था खतरा। बताया कि बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया आज उन्हें वापस पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया है। सॉकेट जला था। उसे ठीक कराया गया है।