Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फुहारों ने लुढ़काया पारा, गर्मी से राहत की उम्मीद

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jun 2022 01:35 AM (IST)

    प्रयागराज गुरुवार सुबह हल्की फुहारों और छाए बादलों की लुकाछिपी से तापमान में भारी गिरावट आ गई।

    Hero Image
    फुहारों ने लुढ़काया पारा, गर्मी से राहत की उम्मीद

    फुहारों ने लुढ़काया पारा, गर्मी से राहत की उम्मीद

    प्रयागराज : गुरुवार सुबह हल्की फुहारों और छाए बादलों की लुकाछिपी से तापमान में भारी गिरावट आ गई। बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान ने 5 डिग्री का गोता लगाया तो न्यूनतम तापमान छह डिग्री लुढ़क गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कई दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। ऐसे में अब भभकते दिन और तपती रातों से राहत मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार सुबह बारिश की फुहारें पड़ी थी। शाम को तेज हवा ने राहत दे दी। गुरुवार की सुबह फिर फुहारें पड़ी और बादलों ने पूरे दिन सूरज को थामे रखा। दोपहर में धूप आई पर इसकी तासीर आम दिनों की तरह गर्म नहीं थी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा जो सामान्य था। हालांकि अब आर्द्रता बढ़नी शुरू हो गई है। सुबह आर्द्रता 76 प्रतिशत रही वहीं शाम को यह 45 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 17 से लेकर 22 जून तक बारिश और आंधी की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को अगले कई दिनों तक राहत मिलेगी।

    प्रीतम नगर में जला ट्रांसफार्मर, बिजली-पानी को लेकर हाहाकार

    प्रयागराज : ट्रांसफार्मरों के जलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे प्रीतम नगर में लगा 630 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। वहीं, शहर के अन्य इलाकों में भी दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही।

    प्रीतम नगर में गुरुवार सुबह तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से नलकूप भी नहीं चला। नतीजा लोगों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। शाम करीब 4:30 बजे ट्राली ट्रांसफार्मर लगवाया गया। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि पांच दिन से बिजली की अघोषित कटौती हो रही थी। लो वोल्टेज की भी समस्या बनी हुई थी। उधर, गुरुवार को दिन में 60 फीट रोड, बलुआघाट, हीवेट रोड, बादशाही मंडी, गोबर गली, अल्लापुर, बघाड़ा, सलोरी, रसूलाबाद, रसूलपुर, झलवा, कसारी-मसारी, दारागंज, बीच वाली सड़क कीडगंज, एलनगंज आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही।

    comedy show banner
    comedy show banner