Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lockdown में चार हजार लोगों को दोबारा राशन देने की कवायद Prayagraj News

    By Brijesh SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 16 Apr 2020 12:25 PM (IST)

    लगभग चार हजार लोग ऐसे हैं जो गरीब और बहुत जरूरतमंद हैं। ऐसे लोगों की अलग से सूची तैयार की गई है। उन्हें दोबारा से राशन देने की व्यवस्था अभी से की जा रही है

    Lockdown में चार हजार लोगों को दोबारा राशन देने की कवायद Prayagraj News

    प्रयागराज,जेएनएन। लॉकडाउन की समय सीमा बढऩे के साथ जिला प्रशासन ने आगे की भी तैयारी करने शुरू कर दी है। स्मार्ट सिटी प्रयागराज की हेल्पलाइन सेवा 1920 पर कॉल करके राशन मंगाने वाले लगभग चार हजार जरूरतमंदों की अलग से सूची तैयार की गई है। फिलहाल उन्हें पर्याप्त राशन दिया गया है, लेकिन आगे भी राशन की कमी न हो, इसकी भी तैयारी शुरू कर दी गई है। जरूरत पडऩे पर इन लोगों को तत्काल राशन पहुंचाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जरूरतमंद और गरीब लोगों को दोबारा दिया जाएगा राशन, सूची तैयार

    स्मार्ट सिटी प्रयागराज की हेल्पलाइन सेवा 30 मार्च से चल रही है। जरूरतमंद लोग इस पर कॉल करके घर तक राशन मंगवा रहे हैं। 14 अप्रैल तक जितने लोगों को उनके घर तक राशन पहुंचाया गया है, उनकी सूची बनाई गई है। उसमें से लगभग चार हजार लोग ऐसे हैं, जो गरीब और बहुत जरूरतमंद हैं। ऐसे लोगों की अलग से सूची तैयार की गई है। उन्हें दोबारा से राशन देने की व्यवस्था अभी से की जा रही है, ताकि तीन मई तक उन्हें कोई परेशानी न हो। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नोडल अधिकारी टीके शिबू का कहना है कि शहर में जितने भी जरूरतमंद और गरीब लोग हैं। उन्हें राशन दिया जाएगा। जिला प्रशासन के पास पर्याप्त खाद्य सामग्री उपलब्ध है। जिन लोगों का राशन कार्ड हैं। उन्हें राशन वितरण केंद्र से राशन दिया जा रहा है।

    भोजन की गुणवत्ता परखने कम्युनिटी किचेन पहुंचे कमिश्नर

     लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के लिए संचालित कम्युनिटी किचन का बुधवार को मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने निरीक्षण किया। गऊघाट में ओम नम: शिवाय संस्था की ओर से रोजाना पांच हजार लोगों को भोजन पहुंचाए जाने और रसोई में बन रहे भोजन की गुणवत्ता की उन्होंने प्रशंसा की। कड़ाही में पक रही कढ़ी को कल्छुले से फेंट कर सहभागिता दी और भोजन को चखा भी। उन्होंने बंशी भवन में भी संचालित किचन का भी निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने कम्युनिटी किचन में साफ सफाई, सैनिटाइज की व्यवस्था, राशन, सब्जी, तेल मसाले की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। बंशी भवन में एडीएम प्रशासन वीएस दुबे ने उन्हें बताया कि सुबह शाम 500-500 लोगों के खाने की व्यवस्था की जा रही है। निरीक्षण के दौरान प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष टीके शीबू, नगर आयुक्त रंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    टोल फ्री नंबर पर मांगे मदद

    संस्था ओम नम: शिवाय ने टोल फ्री नंबर 7266920638 और 7266902603 जारी किया है।

    comedy show banner
    comedy show banner