Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Modi का एक-एक शब्द मंत्र है, युवा प्रेरणा लें, नमो एप पर लाइव हुए Dypti CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा

    By Ankur TripathiEdited By:
    Updated: Sun, 07 Feb 2021 11:02 PM (IST)

    आज तक कोई भी तथाकथित किसान नेता कृषि कानून की खामियां नहीं बता सका। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कागजों पर स ...और पढ़ें

    Hero Image
    यह विचार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नमो एप पर लाइव के दौरान व्यक्त किए।

    प्रयागराज, जेएनएन।  किसान आंदोलन के नाम पर देश का विरोध बर्दाश्त नहीं। यह सिर्फ प्रधानमंत्री व सरकार के खिलाफ ही नहीं राष्ट्रवादियों के विरुद्ध साजिश है। किसानों के नाम पर जो आंदोलन चल रहा है, इससे किसी का भला नहीं होगा जिनको जनता ने नकारा है वही  साजिश रच रहे हैं। यह विचार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नमो एप पर लाइव के दौरान व्यक्त किए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों के नाम पर चल रहे आंदोलन से नहीं होगा किसी का भला

     उन्होंने कहा कि सरकार कानून की समीक्षा करने और आवश्यक संशोधन को तैयार है लेकिन तथाकथित किसान नेता इस कानून के गुण दोष पर चर्चा करने से डर रहे हैं। लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इससे उनकी नीयत को समझा जा सकता है। आज तक कोई भी तथाकथित किसान नेता कृषि कानून की खामियां नहीं बता सका। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कागजों पर सड़क बनती थी। आज 20 किलोमीटर सड़क रोज बन रही है।


    ठाकुर गुरुजन सिंह को नमन कर अपना आदर्श बताया

    उन्होंने श्रीराम मंदिर आंदोलन के पुरोधा अशोक सिंहल व ठाकुर गुरुजन सिंह को नमन कर अपना आदर्श बताया। सर्किट हाउस में इस संबोधन को सुनने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक लक्ष्मण आचार्य, हर्षवर्धन वाजपेयी, गुरु प्रसाद मौर्य, अवधेश गुप्ता, कमलेश कुमार, गणेश केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे। जिले में 10 स्थानों पर बड़ी स्क्रीन में उप मुख्यमंत्री को लोगों ने सुना।