एक नजर : युवा जागरण
केके हमतहितह हमूतिहमत हकिहअक ...और पढ़ें

एक नजर : युवा जागरण
ग्रामीण महिलाओं ने दिखाए हुनर
जासं, प्रयागराज : उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की ओर से शुक्रवार को अंगीकृत गांव जैतवारडीह और मातादीन का पूरा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। केंद्र की समन्वयक प्रो. रुचि बाजपेई ने ग्रामीण महिलाओं को घरेलू एवं कलात्मक हस्तशिल्प संबंधी दक्षता के आधार पर पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। सहायक समन्वयक डा. साधना श्रीवास्तव ने कहा ग्रामीण हस्तशिल्प पाककला, सिलाई, कढ़ाई से महिलाएं आत्मनिर्भरता तथा स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।केंद्र के अन्य सदस्यों ने ग्रामीण महिलाओं से बातचीत की और उनके द्वारा बनाकर लाए गए सामग्री और खाद्य पदार्थाें का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान महेंद्र गिरि, पुष्पा श्रीवास्तव, जुगनू, शकुंतला देवी, श्रुति, साधना, करिश्मा आदि उपस्थित रहीं।
अभिभावक विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण अंग
जासं, प्रयागराज : नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक समागम-2022 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि त्रिवेणी संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. शंभू नाथ त्रिपाठी ने कहा किसी भी संस्था का आधार अभिभावक एवं शिक्षक होते हैं। विशिष्ट अतिथि डा. प्रमोद शुक्ला ने कहा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने नेहरू के सपनों को साकार किया। प्रति कुलपति डा. एससी तिवारी ने कहा विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण अंग अभिभावक होते हैं। अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने किया।इस दौरान निदेशक जमुनीपुर परिसर डा. प्रमोद मिश्र, डा. छाया मालवीय, डा. सव्यसाची, आरएल विश्वकर्मा, डा. पार्थसारथी पांडेय, साधना त्रिपाठी आदि उपस्थित रहीं।
पाश्चात्य संगीत से आरकेस्ट्रा का संबंध
जासं, प्रयागराज : एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय के संगीत विभाग में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजा मानसिंह तोमर संगीत और कला विश्वविद्यालय ग्वालियर के पूर्व कुलपति प्रो. स्वतंत्र शर्मा ने पाश्चात्य स्वरलिपि पद्धति एवं भारतीय संगीत के विषय पर छात्राओं को जानकारी दी। बताया कि वाद्य संगीत में आरकेस्ट्रा का संबंध पाश्चात्य संगीत से ही है। हारमोनियम, गिटार, वायलिन हमने पाश्चात्य संगीत से ही लिया है। फिल्म संगीत में जो संगीत कलाकारों के साथ आरकेस्ट्रा बजती है वह पाश्चात्य संगीत की देन है। इस दौरान प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह के अलावा डा. रेखा रानी, डा. पार्थ डे, डा. प्रियंका मलिक पांडेय आदि उपस्थित रहीं।
आनलाइन शिक्षा को मिला बढ़ावा
जासं, प्रयागराज : ईश्वर शरण पीजी कालेज में शुक्रवार को उच्च शिक्षा में डिजिटल संसाधनों के उपयोग और विकास पर आनलाइन पुनश्चर्या पाठ्यक्रमः शिक्षकों के लिए उभरती सुलभ प्रौद्योगिकियां विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया। संजीवनी कालेज आफ इंजीनियरिंग महाराष्ट्र के डा. के वेंकेटेशन बताया कि आज पूरी दुनिया डिजिटल हो चुकी है। जहां आनलाइन शिक्षण की ढेर सारी संभावनाएं ही नहीं बनी हैं, यह सुनिश्चित भी हुई। प्रोफेसर के श्रीनिवास ने कहा दुनिया के विश्वविद्यालयों में आनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। आने वाले समय में 40 पाठ्यक्रम आनलाइन होंगे। इस दिशा में पहल की जा रही है। इस दौरान प्रो. अजय श्रीवास्तव, डा. शिवजी आदि उपस्थित रहे।
स्वयंसेवकों ने चलाया अभियान
जासं, प्रयागराज : इविंग क्रिश्चियन कालेज की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को एनएसएस के समन्वयक डा. राजेश गर्ग एवं प्राचार्य डा. अरुण मोजेज ने किया। डा. गर्ग ने स्वयंसेवकों से राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य के बारे में बताया। फील्ड कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने कालेज के प्रांगण एवं खेल के मैदानों में सफाई का कार्य किया। बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रेम प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों के लिए अनुशासन एवं एकाग्रता के महत्व पर चर्चा किया। इस दौरान डा. मंजू तिवारी, डा. प्रदीप प्रिया, डा. जान कुमार, डा. प्रियंका लाल उपस्थित रहीं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।