विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशे में धुत युवकों ने किया 15 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का प्रयास

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Fri, 11 Aug 2017 12:36 PM (IST)

मामले से आक्रोशित लोग आरोपियों को तलाश करने लगे, एक आरोपी को गांव में ही नहाते समय पकड़ा गया।

नशे में धुत युवकों ने किया 15 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का प्रयास
नशे में धुत युवकों ने किया 15 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का प्रयास

इलाहाबाद (जागरण संवाददाता)। गुरुवार की दोपहर इलाहाबाद के घूरपुर के एक गांव में शराब के नशे में धुत चार युवकों ने गांव की एक किशोरी से खेत में गैंगरेप का प्रयास किया। एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया लेकिन पुलिस पर उसे छोड़ने का आरोप लगा।

पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोशित गांव के सैकड़ों लोगों ने शराब के ठेके पर पहुंच कर शराब की दुकान से शराब निकाल उसमें आग लगा दी।

गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी किसी काम से खेत में गई थी। गांव में ही खेत से कुछ दूरी पर शराब की दुकान खुली है। चार युवकों ने पहले दुकान पर शराब पी। उसके बाद वह दुकान से दूर खेत में मौजूद लड़की को देख वहां पहुंच गये और उसे घेरकर पकड़ा और जोर जबरदस्ती करने लगे। अचानक गांव की ही एक अन्य लड़की वहां पहुंच गई और घटना को देख शोर मचा दिया।

शोर सुन आसपास के लोग दौड़े तो चारो आरोपी भाग निकले। डरी सहमी किशोरी घर पहुंची और परिजनों एवं ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। मामले से आक्रोशित लोग आरोपियों को तलाश करने लगे। एक आरोपी को गांव में ही नहाते समय पकड़ा गया। किशोरी ने उसे पहचान लिया। ग्रामीणों ने घूरपुर पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: रहें तैयार, नीट के परिणाम में होगा बड़ा उलटफेर

मौके पर चौकी इंचार्ज संतोष कुमार राय मय हमराही पहुंचे तो कुछ ही देर में थानाध्यक्ष अरविंद त्रिवेदी भी पहुंच गए। आरोपी को पकड़ लिया लेकिन किशोरी के साथ कोई घटना न होने की बात कहते हुए आरोपी को छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: शौहर के पास पाकिस्तान जाने को फिरोजाबाद की लड़की ने की मां से बगावत