Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    State University : डॉ. अखिलेश कुमार सिंह बने प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति Prayagraj News

    By Rajneesh MishraEdited By:
    Updated: Fri, 12 Mar 2021 07:03 PM (IST)

    प्रो. संगीता श्रीवास्तव को इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति बनाए जाने के बाद यहां पद रिक्त चल रहा था। ऐसे में उत्तर प्रदेश राजर्षि टन्डन मुक ...और पढ़ें

    Hero Image
    डॉ. अखिलेश कुमार सिंह को प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्‍त किया गया है।

    प्रयागराज, जेएनएन। प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय को शुक्रवार को नया कुलपति मिल गया। इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के डॉ. अखिलेश कुमार सिंह को नया कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. संगीता श्रीवास्तव को इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति बनाए जाने के बाद यहां पद रिक्त चल रहा था। ऐसे में उत्तर प्रदेश राजर्षि टन्डन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह को यहां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने कुलाधिपति की हैसियत से तीन वर्ष के लिए डॉ. अखिलेश को कुलपति नियुक्त कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें