Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dev Deepawali 2022: प्रयागराज में देव दीपावली पर 11 लाख दीपों से जगमग होंगे गंगा-यमुना के घाट

    By GYANENDRA SINGH1Edited By: Ankur Tripathi
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 06:10 AM (IST)

    देव दीपावली पर्व पर संगम समेत विभिन्न घाटों को 11 लाख दीपों से सजाया जाएगा। कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के साथ अन्य विभागों व संगठनों को सम्मिलित किया जाएगा। डीएम ने दीपों को अच्व्वस्थित ढंग से जलाने को कहा है।

    Hero Image
    संगम नगरी में देव दीपावली पर्व को दिव्य व भव्य तरह से मनाने के लिए तैयारियां तेज

    प्रयागराज, जेएनएन। संगम नगरी में देव दीपावली पर्व को दिव्य व भव्य तरह से मनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैैं। सात नवंबर को इस पर्व के अवसर पर 11 लाख दीपों से संगम व गंगा-यमुना के घाट जगमग होंगे। मंगलवार को डीएम संजय कुमार खत्री ने इसकी तैयारियों की समीक्षा भी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संगम क्षेत्र में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो का भी होगा आयोजन

    देव दीपावली पर्व पर संगम समेत विभिन्न घाटों को 11 लाख दीपों से सजाया जाएगा। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए जिला प्रशासन के साथ अन्य विभागों व संगठनों को सम्मिलित किया जाएगा। डीएम ने दीपों को अच्छे एवं व्यवस्थित ढंग से जलाने के लिए सेक्टर वार व्यवस्था किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने सीएमओ को कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस, चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ के साथ सभी आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए। मार्गों पर साइनेज तथा पार्किंग आदि की व्यवस्था भी करने को कहा है।

    दिव्य व भव्य रूप से पर्व मनाए जाने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

    डीएम ने कहा कि देव दीपावली पर्व के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल संगम क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो सहित अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बिजली विभाग को प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराने, नगर निगम को साफ-सफाई एवं पानी के टैंकर, मोबाइल शौचालय की व्यवस्था के निर्देश दिए हैैं। विकास प्राधिकरण के द्वारा सभी चौराहों पर लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। सभी घाटों के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैैं। सेल्फी प्वाइंट एवं सैंड आट्र्स की व्यवस्था होगी।

    शास्त्री ब्रिज एवं नया यमुना ब्रिज पर प्रकाश की व्यवस्था रहेगी। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पार्किंग प्लान बनाकर व्यवस्थित ढंग से गाडिय़ों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए एसपी सिटी को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने महिला पुलिस कर्मिंयों की तैनाती के साथ अग्निशमन अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर दमकल की व्यवस्था करने को कहा। नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग, सीडीओ शिपू गिरि, सभी एडीएम भी मौजूद रहे।