Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP: मौनी अमावस्या पर भक्‍ति के रंग में रंगे ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य, सूर्य को अर्घ्य देकर ध्‍यान में हुए लीन

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 12:51 PM (IST)

    Magh Mela 2023 माघ मेला के सबसे बड़े पर्व मौनी अमावस्या पर कुंभ नगरी में साधु-संतों के साथ ही लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संगम में डुबकी लगाकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

    Hero Image
    मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान-ध्यान करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। सौ. Twitter @kpmaurya1

    प्रयागराज, जेएनएन। Magh Mela 2023 : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने मौनी अमावस्या पर्व पर संगम में आस्था की डूबकी लगाकर दान व मां गंगा का पूजन- अर्चन किया। डिप्टी सीएम ने मां त्रिवेणी से समस्त प्रदेशवासियों के सर्व कल्याण की प्रार्थना की। डिप्टी सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें पोस्ट किया है। बता दें कि कुंभ नगरी में संत- श्रद्धालुओं समेत करीब 85 लाख लोगों ने 10:00 बजे तक संगम सहित विभिन्न घाटों पर स्नान- ध्यान किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    85 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    माघ मेले में मौनी अमावस्या के अवसर पर शनिवार भोर से ही भक्तों के डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हुआ। कड़ाके की ठंड के बीच लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। ऐसे में सुबह 10:00 बजे तक कुल 85 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान घाटों पर डुबकी लगाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि- विधान से मां गंगा का पूजन- अर्चन कर दीपदान किया। भक्तों का रेला देखते बन रहा था।

    भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा

    इस दौरान संगम सहित विभिन्न घाटों पर स्नानार्थियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा किया गया। साधु- संतों ने भी स्नान कर लोक कल्याण की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। तमाम फोर्स की तैनाती की गई है। आसमान से लेकर जमान तक सीसीटीवी कैमरों से हर तरफ नजर रखी जा रही है। 

    क्या है मौनी अमावस्या की मान्यता

    अमावस्या तिथि अर्थात मौनी अमावस्या पर स्नान-दान करने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। मौनी अमावस्या पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालुओं का रेला लगा है। मौनी अमावस्या पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बना है। ज्योतिर्विद आचार्य देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के अनुसार अमावस्या तिथि 21 जनवरी यानी आज सुबह 5.08 बजे लगी है, जो रात 2.59 बजे तक रहेगी। उक्त तिथि को मकर राशि में सूर्य, शुक्र, शनि के संचरण से त्रिग्रहीय योग बन रहा है।